वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मानसून की आधी बारिश पन्द्रह दिन में 18.53 इंच, मनाएंगे सन्डे, किसान खुश -

मानसून की आधी बारिश पन्द्रह दिन में 18.53 इंच, मनाएंगे सन्डे, किसान खुश

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 07 जुलाई। मानसून सत्र की करीब आधी बारिश जुलाई में ही हो चुकी है। जबकि मानसून सत्र शुरू हुए एक सप्ताह ही हुआ है। जिले में अबतक 18.53 इंच बारिश हो चुकी है जो सामान्य बारिश 37 इंच है। सर्वाधिक बारिश सैलाना में 22.40 इंच दर्ज की है। तो सबसे कम बाजना में 13.51 इंच हुई है। रविवार को भी बारिश से राहत की उम्मीद में जिले के आसपास के क्षेत्रों में लोग घूमने निकले की तैयारी करते रहे।
चार दिन की झमाझम बारिश के बाद शहरवासियों को राहत मिली। शाम को व रात को जरूर तेज बारिश हुई। रविवार सुबह से मौसम खुला होने से घूमने की योजना सफल होने लगी। रविवार को जामन पाटली, ढोलावाढ, केदारेश्वर, इसरथुनी आदि स्थानों पर प्रकृति प्रेमियों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर खानपान की सामग्री बेचने वाले पहले ही पहुंच गए।

किसान खुश, जमीन को जरूरत पानी की

काश्तकार सतीश राठौर ने बताया कि अच्छी बारिश होने से किसान खुश हैं। इंद्र देवता की कृपा अच्छी बरस रही है। फिलहाल तो बारिश से कोई परेशानी नहीं है। जमीन को पानी की जरूरत है।

24 घंटों में औसतन 25.6 मिलीमीटर वर्षा

वर्षा सत्र में अबतक जिले में 454 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 7 जुलाई की सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में औसतन 25.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक 56 मिली मीटर वर्षा जावरा वर्षामापी केंद्र पर दर्ज की गई। इसके अलावा रावटी में 18 मिमी रतलाम में 15.1 मिमी, आलोट में 9 मिमी, ताल में 54, बाजना में 64, सैलाना में 14 तथा पिपलौदा में 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

सैलाना आगे, बाजना पीछे

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में गत 1 जून से लेकर अब तक सर्वाधिक वर्षा सैलाना में 549 मिलीमीटर दर्ज की गई है। रावटी में 527, रतलाम में 528.8, बाजना में 331, पिपलौदा में 428, ताल में 452.8, जावरा में 473 तथा आलोट में 342 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

दुगनी से ज्यादा वर्षा दर्ज

गत वर्ष की तुलना में जिले में दुगनी से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक 209.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि इस वर्ष अब तक 454 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 244.4 मिमी वर्षा अधिक हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *