वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ... और शुरू हो गई धाएं धाएं : खेत से मवेशी भागने की बात को लेकर हुई फायरिंग, पांच की मौत, आठ घायल -

… और शुरू हो गई धाएं धाएं : खेत से मवेशी भागने की बात को लेकर हुई फायरिंग, पांच की मौत, आठ घायल

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

सभी को पहुंचाया अस्पताल

क्षेत्र में दहशत का माहौल, गांव छावनी में तब्दील

मृतकों में एक ही परिवार के पिता पुत्र और भाई शामिल

हरमुद्दा
दतिया, 13 सितंबर। मवेशी को भगाने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद के चलते जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है और आठ घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में बुधवार को प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।

गोली से घायल हुए युवक ने बताई पूरी घटना

घायल हुए ज्ञानसिंह पाल ने बताया कि उनके परिवार का मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद चल रहा था। लेकिन बुधवार को विवाद बढ़ गया और उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया। फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं चला।

गांव में जानकारी लेते हुए

फायरिंग में हुई इनकी मौत

इस गोलीकांड में प्रकाश दांगी पिता भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी और भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल पिता प्रीतम पाल और राघवेंद्र पाल पिता ठाकुरदास पाल की मौत हुई है। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना में करीब आठ लोग घायल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है दो की हालत गंभीर है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद

बताया जाता है कि मवेशी घुसने की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसे लेकर राजीनामे की कोशिश कराई गई। लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

चल रही जांच, आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *