वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : 56 प्रतिभाओं का किया रजत पदक से सम्मान -

सामाजिक सरोकार : 56 प्रतिभाओं का किया रजत पदक से सम्मान

35 को प्रदान की आर्थिक सहायता

सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का किया अभिनंदन

ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 29 वां आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 26 सितंबर। शहर की 56 ब्राह्मण प्रतिभाओं को रजत पदक से सम्मानित किया गया, वहीं 35 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनंदन भी किया गया।

यह सब हुआ ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास के 29 वें छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह में।
स्थानीय लायंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश देसाई थे। अध्यक्षता डॉ. प्रदीप दुबे ने की। न्यास परामर्शदाता डॉ. डीएन पचौरी, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, रंगकर्मी ओपी मिश्र मौजूद थे।

इनका हुआ अभिनंदन

अभिनंदन करते हुए अतिथि

आयोजन में डॉ. कमला शर्मा, केके राजावत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. सुलोचना शर्मा, शरद गोखले, सुशीला व्यास, चंद्रकांत वाफगावकर, उषा व्यास, ऋतम उपाध्याय, एससी करमरकर शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान पद्मश्री डॉ. लीला जोशी एवं डी.एन. पचौरी द्वारा किया गया।

माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुरुआत

आयोजन में मौजूद गणमान्यजन

शुरुआत में अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत, शरद चतुर्वेदी, अनुराग लोखंडे, सत्येन्द्र जोशी, सुरेश दवे, सलिल हार्डेकर, राजेश तिवारी आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गायत्री तिवारी, संजय ओझा, राजेन्द्र शर्मा, ओम प्रकाश त्रिवेदी सहित विद्यार्थी, पालक तथा गणमान्य उपस्थित थे। संचालन विनिता ओझा ने किया। आभार श्री लोखंडे ने माना।

संयम और संवेदनशीलता को बनाएं जीवन का हिस्सा

आवेश में आकर ऐसी कोई गलती ना करें जिससे बाद में परेशानी हो। जीवन में कोई भी निर्णय लेना हो तो उचित व्यक्ति से संवाद करें, संयम और संवेदनशीलता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

राकेश देसाई, मुख्य अतिथि

सम्मान और सहयोग सराहनीय

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सहयोग, उत्साहवर्धन और सम्मान के लिए न्यास कार्य बहुत सराहनीय है। न्यास को सहयोग के लिए मैं हर समय तक पर हूं।

डॉ. प्रदीप दुबे, कार्यक्रम के अध्यक्ष

फोटो : हेमेंद्र उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *