मुख्यमंत्री ने जन-अधिकार कार्यक्रम के तहत वीसी के जरिये आमजन की समस्याओें का किया समाधान
1 min readहरमुद्दा
रतलाम 09 जुलाई। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश में जन-अधिकार कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आमजन की शिकायतों का निराकरण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर रुचिका चौहान, डीआईजी गौरव राजपूत, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, एडीएम जमुना भिडे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की आम जनता की समस्याओं, शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जन-अधिकार कार्यक्रम की मंगलवार को शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को होगा। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से रू-ब-रू होकर मुख्यमंत्री लोगों की दिक्कतों का समाधान करेंगे।