वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे तीन राज्यों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक किए नियुक्त : मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित तीन खास सहमति बनाएंगे मुख्यमंत्री के नाम की -

तीन राज्यों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक किए नियुक्त : मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित तीन खास सहमति बनाएंगे मुख्यमंत्री के नाम की

1 min read

रविवार तक हो सकती है मुख्यमंत्री की घोषणा

केंद्रीय मंत्री बने हैं पर्यवेक्षक

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी हैं पर्यवेक्षक

विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

हरमुद्दा

शुक्रवार 8 दिसंबर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के चयने के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिया है। तीनों राज्यों के लिए 3-3 पर्यवेक्षक तय किए गए हैं। अब ये पर्यवेक्षक शनिवार या रविवार को संबंधित राज्य के विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो रविवार को मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।

खास बात यह है पहलीबार किसी मुख्यमंत्री को पर्यवेक्षक बनाया गया हो। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मध्य प्रदेश के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान के लिए यह जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश

मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्‍मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा

छत्तीसगढ़

केंद्रीय जनजाति मंत्री अजय मुंडा, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जल मार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद साेनोवाल, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम

राजस्थान

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे

पर्यवेक्षकों की भूमिका खास

पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में जाएंगे। विधायक दल की बैठक होगी और मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होगा।
मौजूदा स्थिति में माना जा रहा कि यह पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व का संदेश विधायकों तक पहुंचाएंगे और जो नाम सीएम पद के लिए तय हुआ है, उस पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *