वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे छत्तीसगढ़ का सस्पेंस खत्म : आदिवासी नेता विष्णु देव साय होंगे अगले मुख्यमंत्री, बस घोषणा होना बाकी -

छत्तीसगढ़ का सस्पेंस खत्म : आदिवासी नेता विष्णु देव साय होंगे अगले मुख्यमंत्री, बस घोषणा होना बाकी

नवनिर्वाचित विधायक बैठक हुई आज

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ निर्णय

हरमुद्दा
रायपुर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में पिछले 8 दिन से चल रहा मुख्यमंत्री बनाने का सस्पेंस रविवार को खत्म हो गया। नव निर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इस में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में विष्णु देव साय को नया मुख्‍यमंत्री चुना गया। इसकी औप‍चारिक घोषणा होना बाकी है।

बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडासर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी उपस्थित रहे। इस बीच पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा था शाम तक छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

ओबीसी या आदिवासी का फार्मूला

इससे पहले पार्टी सूत्रों ने कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में अगर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के चेहरे पर सहमति नहीं बनी तो पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासी मुख्यमंत्री के फार्मूले पर विचार कर सकती है। ओबीसी वर्ग से अरुण साव व ओपी चौधरी और आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह के नाम पर मुहर लगने की संभावना थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस 34 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *