वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे साहित्य सरोकार : प्रसिद्ध लेखिका तथा गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकी पुष्पलता शर्मा "पुष्प" के नवीन कविता संग्रह "पुष्प की कलियां" का हुआ विमोचन -

साहित्य सरोकार : प्रसिद्ध लेखिका तथा गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकी पुष्पलता शर्मा “पुष्प” के नवीन कविता संग्रह “पुष्प की कलियां” का हुआ विमोचन

समाज को जागृत करते हैं साहित्यकार : डॉ. जोशी

पीढ़ी संवार देती है अच्छी पुस्तक : तिवारी

लेखिका का किया अभिनंदन

हरमुद्दा
रतलाम, 10 दिसंबर। नगर की प्रसिद्ध लेखिका तथा गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकी पुष्पलता शर्मा पुष्प के नवीन कविता संग्रह “पुष्प की कलियां” का विमोचन हुआ। कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, भारतीय स्त्री संगठन अध्यक्ष सविता तिवारी, सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प लता शर्मा पुष्प, भालेन्दू त्रिवेदी ,विशाल त्रिवेदी, नम्रता मिश्रा, विनम्र मिश्रा, पायल मिश्रा, रिया उपाध्याय, मुकेश व्यास, जुझार सिंह भाटी, प्रकाश हेमावत ,यशपाल तंवर, विद्या देवी व्यास, रीता दीक्षित ,चंद्रप्रभा, गरिमा शर्मा आदि ने किया। अतिथि परिचय इंदु सिंन्हा ने दिया। इस अवसर पर अतिथियों तथा पुष्पलता शर्मा पुष्प का सम्मान भी किया गया । कार्यक्रम में नगर के अनेकों साहित्यकार मौजूद थे। संचालन रश्मि व्यास ने किया। आभार पुष्पलता शर्मा पुष्प व रिया उपाध्याय ने माना।

कार्यक्रम में मौजूद साहित्य प्रेमी

लेखिका ने दी जानकारी

लेखिका पुष्प लता शर्मा पुष्प ने पुस्तक पुष्प की कलियां की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वह ,गद्य व पद्य दोनों विधा में लिखती हैं तथा उन्होंने मिठाइयों की कई रेसिपी भी लिखी है।

हर व्यक्ति को मिलता है अच्छी पुस्तकों का फायदा

अच्छे लेख आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा तथा प्रेरणा है। अच्छी पुस्तकों का फायदा हर व्यक्ति को मिलता है ।डॉ सुलोचना शर्मा ने कहा कि साहित्यकार समाज को जागृत करते हैं। कलम से प्रेरणा देते हैं तलवार की धार से ज्यादा धार कला की होती है।

पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी

पीढ़ी संवार देती है अच्छी पुस्तक

सविता तिवारी ने कहा कि एक अच्छी पुस्तक एक पीढ़ी को संवार देती है अतः हमें नियमित रूप से अच्छी पुस्तकों का अध्ययन व  पठन करना चाहिए, जिससे अच्छे सुविचारों का जन्म होता है।

सविता तिवारी, अध्यक्ष भारतीय स्त्री संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *