वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति : ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का आध्यात्मिक कार्यक्रम 3 जनवरी को -

धर्म संस्कृति : ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का आध्यात्मिक कार्यक्रम 3 जनवरी को

1 min read

पहली बार रतलाम आगमन

जीवन प्रबंधन की विशेषज्ञ है शिवानी दीदी

निशुल्क प्रवेश के लिए भी पंजीयन अनिवार्य

हरमुद्दा
रतलाम 11 दिसंबर। जीवन पर प्रबंधन विशेषज्ञ एवं अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी पहली बार अपने एक दिनी प्रवास पर रतलाम आ रही है। उनकी जन जन में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अंबेडकर ग्राउंड में विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम 3 जनवरी 2024 की शाम 6 बजे होगा। कार्यक्रम सभी के लिए निशुल्क है।


यह जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी एवं सविता दीदी ने बताया है कि आध्यात्मिक जगत की परम विदुषी जीवन की कठिन से कठिन समस्याओं का सरल समाधान देने वाली सुप्रसिद्ध शिवानी दीदी का आगमन को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है।

निशुल्क प्रवेश के लिए भी पंजीयन जरूरी

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हैं। रजिस्ट्रेशन करते ही मोबाइल में प्रवेश पास मिल जाएगा। साथ ही ब्रह्माकुमारी के  प्रभुनिधि भवन पत्रकार कॉलोनी  एवं दिव्य दर्शन भवन डोंगरे नगर में भी आकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक इस प्रकार है- http://tiny.cc/32ggvz एवं 9754804499, 9893697192 पर व्हाट्सएप नं. पर भी लिंक प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *