वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उत्सव के उल्लास में सृजन :  अयोध्या में आज राम -

उत्सव के उल्लास में सृजन :  अयोध्या में आज राम

1 min read

जागरण चाँद-सितारों का
देववृंद सब उत्सुक ताकें
सरयू हृदय में कंपित स्पंदन
प्रतिक्षारत अवध का कण-कण
स्वर्ग-धरा पावन करने,अवध
में आएंगे आज श्रीराम ⚫

डॉ. नीलम कौर

जागरण चाँद-सितारों का
देववृंद सब उत्सुक ताकें
सरयू हृदय में कंपित स्पंदन
प्रतिक्षारत अवध का कण-कण
स्वर्ग-धरा पावन करने,अवध
में आएंगे आज श्रीराम

इठलाती हवाएँ फिजाएँ
महका रहीं,रामधुनि सुन-
सुन दिशाएँ प्रमुदित, क्षितिज
फहर-फहर भगवा फहराए
आह्वान सनातन का करने
अयोध्या में पधार रहे
कौशल्यानंदन श्रीराम

उमड़ रहा जन-समूह
अवध नगरी की ओर
कर स्नान-ध्यान पावन
करेंगे लोक-परलोक अपने
आज,करके दरस-परस
रामलला के पा जाएंगे त्राण
आज अवध में आ रहे
सबके राम भरतार।

डॉ. नीलम कौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *