वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ज्ञान विज्ञान : इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में रतलाम जिले ने फिर मारी बाजी, प्रदेश में फिर आए अव्वल -

ज्ञान विज्ञान : इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में रतलाम जिले ने फिर मारी बाजी, प्रदेश में फिर आए अव्वल

1 min read

इंस्पायर अवार्ड सत्र 2023-24

सतना जिला 116 के साथ दूसरे स्थान पर

नवाचारी आइडिया पर मिलती है 10000 की राशि मॉडल बनाने के लिए

हरमुद्दा
रतलाम, 13 फरवरी। इंस्पायर अवार्ड सत्र 2023-24 में सम्पूर्ण प्रदेश में 122 नवाचारी  आइडियाज चयन के साथ रतलाम जिला प्रथम पायदान पर रहा है।  सतना जिला दूसरे स्थान पर रहा, जहां के 116 आइडिया चयनित हुए। विद्यार्थी आइडिया पर मॉडल बनाकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

इंस्पायर अवार्ड मानक के रतलाम जिले के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा और जिले में विज्ञान की अलख जगाने वाले गजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया सबसे पहले विद्यार्थी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की वेबसाइट पर अपने आइडिया अपलोड करते हैं। फिर नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एन आई एफ) इन आइडिया में से नवाचारी आईडिया का चयन करते हैं । चयनित आईडिया को देने वाले विद्यार्थी को ₹10000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत उसके खाते में जमा होती है। फिर वह विद्यार्थी मॉडल बनाकर जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर सकता है।

ब्लॉक वार चयनित प्रतिभागियों की सूची


⚫ आलोट 14

⚫ बाजना 11

⚫ जावरा 22

⚫ पिपलौदा 19

⚫ रतलाम 44

⚫ सैलाना 12

⚫ योग 122


विदित है कि सत्र 2023 24 में रतलाम जिले के  900  विद्यालयों ने इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर 3982 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। रतलाम जिले के बाल वैज्ञानिकों द्वारा जो नवाचारी आइडिया अपलोड किए गए वे प्रदेश स्तर पर सराहे गए जिससे प्रदेश में सर्वाधिक 122 आइडिया चयनित हुए और रतलाम जिले को प्रथम पायदान पर ले आए।

उपलब्धि के लिए शिक्षकों को बधाई शुभकामना

रतलाम जिला इन्स्पायर अवार्ड के सहायक नोडल अधिकारी ए डी पी सी  अशोक लोढ़ा, जिला विज्ञान अधिकारी  जितेन्द्र जोशी,  सहायक जिला विज्ञान अधिकारी  स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी चयनित प्रतिभागियों और मार्गदर्शी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *