वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रद्धांजलि : जाने माने टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन -

श्रद्धांजलि : जाने माने टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन

1 min read

मनोरंजन जगत में शोक की लहर

कुछ समय से चल रहे थे बीमार और हो रहे थे ठीक

रात को हुआ कार्डियक अरेस्ट, छीन ली जिंदगी

हरमुद्दा
मंगलवार 20 फरवरी। टीवी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। बीती रात कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

59 साल के ऋतुराज सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। एक्टर रिकवर भी हो गए थे, लेकिन अचानक आए कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी जिंदगी छीन ली।

बीमारी से परेशान थे ऋतुराज

मिली जानकारी के अनुसार, ऋतुराज सिंह पेनक्रियाज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए कुछ समय पहले वो हो हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए थे। हालांकि, एक्टर डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए थे, इसके बाद 19 फरवरी की रात ऋतुराज सिंह को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया।

इन सीरियल्स में कर चुके हैं काम

ऋतुराज कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रहे, इनमें ‘द टेस्ट केस’, ‘हे प्रभु’, ‘क्रिमिनल’, ‘अभय’, ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड’ और ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ शामिल हैं। ओटीटी पर आखिरी बार एक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडिया पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे।

इंडिया पुलिस फोर्स’ में आए नजर

ऋतुराज सिंह इससे पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘त्रिदेवियां’, ‘दीया और बाती हम’ जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके है। वे वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *