वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बलात्कार : दूसरे पति ने ही किया बलात्कार और दी जान से मारने की धमकी -

बलात्कार : दूसरे पति ने ही किया बलात्कार और दी जान से मारने की धमकी

24 साल पहले हुआ विवाह, उससे है तीन बच्चे

2020 में हो गई पति की मृत्यु

दूसरे से शादी की, मगर दूसरे पति का रहा क्रूरता पूर्ण व्यवहार

शादी के 3 महीने बाद ही वह हो गई थी उससे अलग

11 महीने से रह रही थी वह अलग

हरमुद्दा
रतलाम 1 मार्च। महिला का विवाह 24 साल पहले हुआ तीन बच्चों की मां है। कुर्ता पूर्ण व्यवहार करने वाले दूसरे पति ने न केवल बलात्कार किया अपितु जान से मारने की धमकी भी दी। हिम्मत करके महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला माणक चौक थाना क्षेत्र का है। बलात्कार की शिकार पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 24 वर्ष पहले हुआ था। इस विवाह से उसे दो पुत्र और एक पुत्री हुई थी। महिला के पति की मृत्यु वर्ष 2020 में हो गई थी। इसके बाद उसने काटजू नगर निवासी योगेन्द्र सिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन महिला के दूसरे पति का व्यवहार महिला के साथ अत्यन्त क्रूरता पूर्ण था। इसलिए मात्र तीन माह बाद वह अपने दूसरे पति से अलग रहने लगी थी।

11 महीने से है वह अलग दूसरे पति से

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले ग्यारह महीनों से वह अपने दूसरे पति से अलग रह रही है और उसका दूसरे पति से कोई सम्बन्ध नहीं रह गया था। परन्तु विगत 5 जनवरी और 30 जनवरी को आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ गोलू बाबा आधी रात के समय उसके घर आया और उसने महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और साथ ही अप्राकृतिक कृत्य भी किया। आरोपी ने महिला को यह धमकी भी दी कि अगर उसने इस बात की रिपोर्ट पुलिस से की या किसी अन्य को बताया,तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी की धमकी से महिला बुरी तरह डर गई थी। लेकिन आखिरकार वह थाने पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार की धारा 376 और अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377 भादवि का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *