वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : देश की चार विभूतियों को मरणोपरान्त भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया राष्ट्रपति ने, बेटे, बेटी, पोते ने लिया सम्मान -

सामाजिक सरोकार : देश की चार विभूतियों को मरणोपरान्त भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया राष्ट्रपति ने, बेटे, बेटी, पोते ने लिया सम्मान

मरणोपरांत पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को दिया भारत रत्न

परिजनों ने प्राप्त किया मेडल और प्रशस्ति पत्र

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा 31 मार्च को

भारत रत्न से सम्मानित होने वालों की संख्या हुई 53

हरमुद्दा
दिल्ली 30 मार्च। राष्ट्रपति भवन में शनिवार को भारत रत्न समारोह का आयोजन हुआ। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की चार विभूतियों को मरणोपरान्त भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया। मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित विभूतियों के परिवारजनों को सौंपा। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान 31 मार्च को दिया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में चारों शख्सियतों के परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया। नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

भारत रत्न हासिल करने वाले की संख्या हुई 53

केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *