वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेवक की मौत : महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में लगी आग में झूलसे सेवक की उपचार के दौरान हुई मौत -

सेवक की मौत : महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में लगी आग में झूलसे सेवक की उपचार के दौरान हुई मौत

मुंबई में चल रहा था उपचार

धुलेंडी के दिन भस्म आरती के दौरान हुआ था हादसा

हरमुद्दा
उज्जैन 10 अप्रैल। धुलेंडी के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुई आग लगने की घटना में झूलसे सेवक की बुधवार को सुबह मौत हो गई है। उनका उपचार मुंबई के अस्पताल में किया जा रहा था।

या तो भी है कि 25 मार्च को सुबह धुलेंडी दिन सुबह भस्म आरती के दौरान केमिकल वाली गुलाल उड़ाने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 14 लोग झुलस गए थे। तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। जिन में से 9 लोगों को इंदौर रेफर किया था। अधिकांश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभी भी इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में गंभीर रूप से झूलसे कुछ लोगों का उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 79 वर्षीय सत्यनारायण सोनी को उपचार के लिए मुंबई रेफर किया था,  जहां पर उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *