वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कार्रवाई : प्रदेश के वनमंत्री के खिलाफ विवादित बयान बाजी करने वाले कांग्रेस विधायक डॉ. भूरिया पर एफआईआर दर्ज -

कार्रवाई : प्रदेश के वनमंत्री के खिलाफ विवादित बयान बाजी करने वाले कांग्रेस विधायक डॉ. भूरिया पर एफआईआर दर्ज

एक दिन पहले डॉक्टर भूरिया ने छोड़ा मप्र  युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद

वन मंत्री चौहान को बताया था हत्यारा और डकैत

रतलाम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं डॉक्टर भूरिया

हरमुद्दा
भोपाल/झाबुआ, 10 अप्रैल। रतलाम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पुत्र और झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया प्रदेश के वन मंत्री के खिलाफ गलत बयान बाजी करने पर एफआईआर दर्ज हुई है रही हैं। उनके खिलाफ अलीराजपुर थाना में धारा 188 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

मध्य प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान

डॉ.  भूरिया ने एक दिन पहले ही लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद यह पद छोड़ने की पेशकश करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखकर पद की जिम्मेदारी किसी और को देने के लिए अनुरोध किया था।  हालांकि, यूथ कांग्रेस ने कुछ देर बाद ही ग्वालियर के युवा कांग्रेसी नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। मितेंद्र कांग्रेस के दिवंगत नेता दर्शन सिंह के पुत्र हैं।

चौहान को बताया था हत्यारा और डकैत

चुनावी समर में राजनीतिक दलों की रैलियों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। 3 दिन पहले कांग्रेस के सम्मेलन में झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिता चौहान के पति और वनमंत्री नागर सिंह चौहान की तुलना चंबल के डकैत से कर दी थी और उनके परिवार के लोगों पर 10 हत्या के आरोप लगाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *