वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जब खुशियां हुई फुर : सात फेरे लेने के बाद दूल्हे ने मांगे 20 लाख, चले गए दुल्हन को छोड़कर -

जब खुशियां हुई फुर : सात फेरे लेने के बाद दूल्हे ने मांगे 20 लाख, चले गए दुल्हन को छोड़कर

1 min read

दूल्हा उसके पिता सहित पांच पर प्रकरण दर्ज

दुल्हन की हुई तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा उपचार

पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
खरगोन 21 अप्रैल। मंगल गीत गाए जा रहे हैं। मंत्रोच्चार हो रहे थे। खुशियों का माहौल था। दूल्हे ने फेरे पूर्ण किए, तभी दूल्हे की तरफ से मांग उठी 20 लाख चाहिए वरना…। यह सुनते ही दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। खुशियां फुर हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि दुल्हन की मां और दूल्हन पक्ष के लोग दूल्हे पक्ष से मिन्नतें करते रहे लेकिन वे नहीं रुके। दुल्हन को छोड़कर चले गए। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत 5 लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूरे मामले को लेकर दुल्हन की मां रेखा अनिल मंडलोई ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार साल पहले खरगोन के तालाब चौक निवासी आनंद गरासे से तय हुई थी। शनिवार 20 अप्रैल को शादी तय थी। खंडवा से दुल्हन पक्ष खरगोन आया। शादी खरगोन के सिद्ध विनायक मैरिज गार्डन में हो रही थी। विवाह समारोह के बाद दूल्हे पक्ष के लोग धीरे-धीरे जाने लगे। मैंने पूछा तो दूल्हें के पिता ने 20 लाख रुपये की मांग की। सभी लोग दूल्हे और उसके परिवार से मिन्नतें करते रहे, लेकिन सभी बाराती और दूल्हा भी शादी के मंडप से चले गए।

दुल्हन की बिगड़ी तबीयत

दुल्हन के परिवार ने बताया कि शादी चार साल पहले तय हुई थी। मंगनी और शादी से पहले दहेज की कोई चर्चा नहीं थी। घटना से दुल्हन की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दूल्हे खरगोन निवासी आनंद और उसके पिता कमल गरासे समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *