वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रद्धांजलि : एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी का कार्डियक अरेस्ट से निधन -

श्रद्धांजलि : एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

कोरोना से प्रभावित होने के बाद दिया था बेटे को जन्म

वे लौट रही थी हेल्थ चेकअप करवा कर

भोपाल जाते समय रास्ते में आया कार्डियक अरेस्ट

नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हरमुद्दा
भोपाल, 22 अप्रैल। राजधानी में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वे इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही थीं। सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। वे भोपाल में महिला सेल की एआईजी थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेकअप कराने शनिवार को वे इंदौर गई थीं।

पति रहते हैं दिल्ली में

प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। शिशिर पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *