वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रद्धांजलि : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का रात को निधन, जोरदार तरीके से रखते थे पार्टी का पक्ष -

श्रद्धांजलि : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का रात को निधन, जोरदार तरीके से रखते थे पार्टी का पक्ष

1 min read

पार्टी नेताओं ने किया शोक व्यक्त

खनिज विकास निगम के रह चुके हैं उपाध्यक्ष

आज होगा अंतिम संस्कार इंदौर में

हरमुद्दा
इंदौर, 9 मई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू नहीं रहे। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात भोजन करने के पश्चात अपने रूम में जा रहे थे तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ परिजन तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

निधन के पहले भी साधा कांग्रेस पर निशाना

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था।

तुष्टिकरण संतुष्टीकरण पर था उनका आखिरी एक्स

गोंविद मालू ने 12 घंटे पहले एक्स कर लिखा था-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की गोली से नहीं पुलिस की गोली से मृत बताते हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो.रामगोपाल राम मंदिर को बेकार बताते हुए, बाबरी-परस्ती की परस्तीश में  बेकरार हो,  सनातन-राम को निशाना बनाते हैं, क्यों?

राष्ट्रिय जनता दल सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करते हैं। क्यों? अजा-जजा आरक्षण खत्म करने की साजिश कौन रच रहा है?

बहन कु.मायावती कहती हैं मुफ्त अनाज बंद कर देंगी, क्योंकि मोदी सरकार मकान, मुफ्त अन्न, स्वास्थ्य आयुष्मान योजना दलितों-गरीबों, मुस्लिमों को भी बराबर के हक से दे रही है। जो इन लोगों ने वोट बैंक समझ रखा है। जिन्होंने देश को तो क्या, अपनी पार्टी के संविधान को ताक में रखा वे आज संविधान की किताब लहरा कर डर बता रहें हैं। जबकि संविधान की मूल आत्मा को खत्म करने की साजिश इंदिराजी ने रची थी, भूल गए केशवानंद भारती केस का निर्णय। देश को याद है राहुल गांधीजी। आपके मुंह से आम्बेडकर जी का नाम शोभा नहीं देता।

श्रीमालू ने लिखा वे करते तुष्टिकरण, हम करते संतुष्टिकरण जब मोदी दहाड़ते हैं तो इनकी जमीन में भूकंप आ जाता है। मोदीजी जहां जाते हैं, सांस्कृतिक राष्ट्र की आधारशीला के वृक्ष को पानी देते हैं, काशी, महाकाल, मथुरा, धार की भोजशाला हो या कोई भी शक्ति पीठ। बाबरी के सिपाहसालर, इस्लामिक राष्ट्र बनाने के, इरादों और पौधे को सींचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *