वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मिला शव : घर से लापता महिला का शव मिला माही नदी से, शरीर पर मिले कई निशान -

मिला शव : घर से लापता महिला का शव मिला माही नदी से, शरीर पर मिले कई निशान

1 min read

उपाध्याय परिवार की है महिला

ससुराल से निकली थी मायका जाने के लिए

महिला की एक बेटी और एक बेटा है

पुलिस कर रही मामले की जांच

हरमुद्दा
रतलाम,29 मई। लापता हुई एक महिला का शव झाबुआ जिले के ग्राम करवड़ में माही नदी के पास से मिला है। महिला की शिनाख्त उसके परिजनों ने की, जिसके बाद बुधवार को शव उन्हें सौंप दिया गया। बुधवार अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में झाबुआ पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरे नगर निवासी रचना पति भगवती लाल उपाध्याय करीब 5-6 दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र थाने पर दर्ज करवाई थी। जिसका शव आज झाबुआ में मिला है। बुधवार को परिजनों को शव मिलने के बाद दोपहर में उसका अंतिम संस्कार त्रिवेणी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।

महिला की एक बेटी और एक बेटा है

परिजनों के अनुसार महिला के किशोर अवस्था के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। सूत्रों के अनुसार महिला करीब 5-6 दिन पहले अपने सुसराल से मायके आने का कहकर निकली थी। कुछ दिनों पहले मायके पक्ष में नजदीकी रिश्तेदार की मौत हुई थी। इनकी अस्थियां लेकर मृतिका के माता-पिता हरिद्वार गए हुए थे। जब रचना नहीं लौटी तो ससुराल वालों ने मायके से खबर ली और दोनों स्थानों पर तथा रिश्तेदारों के घर भी नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

हत्या का प्रकरण दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला का शव झाबुआ जिले के गांव करवड़ में माही नदी के समीप से मिला है। शव के चेहरे की स्थिति बिगड़ी हुई मिली। जिससे शिनाख्ती में भी समय लगा। शरीर पर भी कई निशान मिले हैं, पास से वस्त्र आदि भी नहीं मिले। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। झाबुआ पुलिस इस संदर्भ में मंगलवार शाम को ही रतलाम आ गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ ही साईबर साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *