वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पत्रकार पुरस्कार महोत्सव : सामाजिक सरोकार की अलख जगाने वाले सृजनशील कलमकार हुए सम्मानित -

पत्रकार पुरस्कार महोत्सव : सामाजिक सरोकार की अलख जगाने वाले सृजनशील कलमकार हुए सम्मानित

1 min read

रतलाम प्रेस क्लब के बैनर तले हुआ उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार वितरण का भव्य द्वितीय समारोह

प्रिंट मीडिया के लिए कमल सिंह जाधव, शिवेंद्र दुबे और विकल्प मेहता

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अमित निगम, सुधीर जैन, और साजिद खान व राजेंद्र केलवा को संयुक्त रूप से

डिजिटल मीडिया में नीरज कुमार शुक्ला, असीम राज पांडे, और  केके शर्मा व दिव्यराज सिंह राठौड़ को संयुक्त रूप से

ग्रामीण क्षेत्र से वीरेंद्र त्रिवेदी हुए सम्मानित

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को

निर्णायक सुधीर गोरे,ललित उपमन्यु व हर्षवर्धन प्रकाश, सचिन बोंदरिया रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर और एसपी रहे मंचासीन

प्रदेश के अनूठे आयोजन में शहर के विशिष्ठ लोगों के साथ इंदौर, उज्जैन, जिले के पत्रकार हुए शामिल

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जून। सामाजिक सरोकार के तहत अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह कर आम जन में जागरूकता का निर्वाह करने वाले कलमकार रविवार को अतिथियों के हाथों सम्मानित हुए। रतलाम प्रेस क्लब के बैनर तले हुए उत्कृष्ट पत्रकारिता के रचनाकार के द्वितीय भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा थे। मंच पर पत्रकारों की खबरों को परखने वाले निर्णायक ललित उपमन्यु, सुधीर गोरे, हर्षवर्धन प्रकाश, सचिन बोंदरिया, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, संस्था अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा “बंटी” मंचासीन रहे।

रतलाम के भाव जेएमडी पैलेस में हुए आयोजन में वर्ष 2023 में श्रेष्ठ खबरों के साथ आवेदक का चयन निर्णायकों ने किया। समारोह के दौरान दिवंगत पत्रकार साथियों के नाम पर अवार्ड देने के साथ ही परिजनों को भी मंच पर बुलाया गया। इस दौरान अधिकतर सदस्य भावुक नजर आए।

प्रिंट मीडिया श्रेणी में

⚫ कमल सिंह जादव ने स्व. अमृत नलवाया स्मृति पुरस्कार।

⚫ शिवेंद्र दुबे ने स्व. तेजमल लोढ़ा स्मृति पुरस्कार।

⚫ विकल्प मेहता ने स्व. पारस मूणत स्मृति पुरस्कार

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में

⚫ सुधीर जैन को स्व. रामनाथ शुक्ल स्मृति पुरस्कार।

⚫ अमित निगम को स्व. रविंद्र भट्ट स्मृति पुरस्कार।

⚫ साजिद खान और राजेंद्र केलवा ने स्व. शांतिलाल कांठेड़ स्मृति पुरस्कार।

डिजिटल मीडिया श्रेणी में

⚫ असीम राज पांडेय को स्व. रमेश शर्मा स्मृति पुरस्कार।

⚫ नीरज कुमार शुक्ला को स्व. कैलाश बरमेचा स्मृति पुरस्कार

⚫ केके शर्मा और दिव्यराज सिंह राठौर को स्व. इंदरमल कटारिया स्मृति पुरस्कार।

फोटोग्राफी में

⚫ स्वदेश शर्मा को भगवतीलाल केलवा स्मृति पुरस्कार।

ग्रामीण पत्रकारिता में

⚫ वीरेंद्र त्रिवेदी को स्व. ओमप्रकाश दवे स्मृति पुरस्कार।

⚫ सौरभ कोठारी को स्व. लक्ष्मीदेवी मूणत स्मृति पुरस्कार।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

श्री जोशी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देते हुए अतिथि

⚫ वरिष्ठ पत्रकार और संस्थापक सदस्य रहे शरद जोशी को स्व. बी. एल. मीणा एवं स्व. वंदना मीणा स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

यह रहे साक्षी सम्मान के

आयोजन में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार एवं शहर के गणमान्य जन

पत्रकार सम्मान समारोह के निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी ललित दख, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपल्व जैन, एमआईसी सदस्य, भगतसिंह भदौरिया, जवाहर व्यायाम शाला के गौरव जाट, सूरज जाट, गोविंद काकानी, पवन सोमानी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, निमिष व्यास, यतेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, मोहन मुरलीवाला, जयेश राठौर, अनुज शर्मा, मदन सोनी, शैलेंद्र सिंह अठाना, संजय दवे, मंसूरअली पटौदी, सय्यद मुख्तार शेरानी, गजेंद्र सिंह राठौर,  त्रिभुवनेश भारद्वाज, सुनील पारिख, सुनील जैन, अनवर कादरी, डॉ. दिनेश भूरिया, एनके पाटीदार, सीएसपी अभिनव वारंगे, डीएसपी अजय सारवान, टीआई समेत इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, जावरा, सैलाना, पिपलौदा सहित जिले भर के पत्रकार और समाज के लोग साक्षी रहे। संचालन अदिति मिश्रा और दिव्यराज सिंह राठौर ने किया। आभार कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा ने माना।

हुई पुरस्कार देने की घोषणाएं

स्पर्धा की निष्पक्षता और समारोह की गरिमा देखकर आयोजन में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अगले वर्ष से पुरस्कार देने की घोषणा की।

⚫ आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य रमेश टांक ने आंचलिक पत्रकारों के लिए अगले वर्ष से पुरस्कार की घोषणा की। 

⚫ वरिष्ठ पत्रकार प्रियेश कोठारी ने माता श्रीमती राजल देवी की स्मृति में

लगन शर्मा ने अपने पिता गजानन शर्मा माय डियर की स्मृति में

 ⚫  सचिन बोंदरिया ने कृषक जगत की ओर से कृषि पर उत्कृष्ट खबर पर पुरस्कार की घोषणा की।

⚫ खेल प्रशिक्षक अनुज शर्मा ने खेलों पर श्रेष्ठ खबर पर पुरस्कार की घोषणा की।

पत्रकार कल्याण कोष के लिए दी राशि

⚫ समारोह में मंत्री श्री काश्यप ने पत्रकार कल्याण कोष के लिए ढ़ाई लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

⚫ जवाहर व्यायाम शाला और अम्बर परिवार की ओर से सूरज जाट और गौरव जाट ने भी 1 लाख रुपए की घोषणा की।

⚫ लाईफ टाईम अवार्ड प्राप्त करने वाले शरद जोशी ने पत्रकार कल्याण कोष के लिए जीती हुई राशि प्रदान की।

शिवेंद्र दुबे ने अपनी माताश्री नलिनी दुबे की स्मृति में पुरस्कार की राशि दी।

असीमराज पाण्डेय ने अपनी बहन अंशु पाण्डेय की स्मृति में राशि प्रदान दी।

⚫ इनके साथ ही चैतन्य काश्यप फाउंडेशन, जीडी अस्पताल और डॉ. लेखराज पाटीदार, प्रवीण सोनी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, किसान नेता डीपी धाकड़, समाजसेवी मदन सोनी, प्रितेश गादिया, गौरव सतवानी, अनिल पिपाड़ा, विजय जैन, सुरेंद्र भाटी, मंसूरअली पटौदी, निमिष व्यास आदि ने भी सहयोग दिया।

पत्रकारों ने बनाया एक अलग मुकाम

समाज में जागृति आए, बुराईयो को उजागर करने के साथ-साथ अच्छाईयों को सामने लाना ये काम रतलाम के लिए पत्रकारों ने करके अलग मुकाम बनाया है। पुरस्कार का एक अलग ही महत्व है। आज यहां निर्णायकों ने आधार बताएं हैं, वे महत्वपूर्ण हैं। जब भी निष्पक्ष प्रतियोगिता होती और पुरस्कारों की घोषणा होती है तो उलटफेर भी होते हैं। रतलाम प्रेस क्लब ने जो आयोजन कर दिखाया है, वैसा आयोजन संभवत: पूरे प्रदेश में कहीं नहीं होता।

चैतन्य काश्यप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री, मध्य प्रदेश शासन

समस्याओं को तत्काल उजागर करते हैं रतलाम के पत्रकार

रतलाम में पत्रकार इतने एक्टिव हैं जो समस्याओं को तत्काल उजागर करते हैं। इससे हमें भी कई बार इनका निराकरण समय रहते करने में मदद मिलती है। हमें ये बहुत कम देखने को मिला है।

राजेश बाथम, कलेक्टर, रतलाम

जिम्मेदारी के साथ खबर प्रेषित करना ही पुरस्कार

यहां के पत्रकार काफी संगठित है। एक होकर पानी बात एकता से रखते हैं। ये भी अपने आप में अनूठी बात है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के इस दौर में जहां ब्रेकिंग और तत्काल का इतना प्रेशर हैैं, वहां भी इतनी जिम्मेदारी के साथ खबर प्रेषित करना पुरस्कार ही है।

राहुल कुमार लोढ़ा, पुलिस अधीक्षक, रतलाम

रतलाम के साथ बदल रही यहां की पत्रकारिता

जिस रफ्तार से रतलाम विकास कर रहा है, बदल रहा है, उसी रफ्तार से रतलाम की पत्रकारिता बदली है। रतलाम से भेजी गई। हर खबर अपने आप में इतनी अच्छी थी कि हमारे लिए श्रेष्ठ का चुनाव हमारी परीक्षा जैसा था।

ललित उपमन्यु वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक इंदौर

पत्रकार जगत के लिए गर्व की बात

रतलाम जैसे छोटे शहर में बैठकर जिस तरह की पत्रकारिता की जा रही है, उसे देखकर हर्ष होता है। सीमित संसाधनों के बीच भी इस तरह की पत्रकारिता और ऐसा आयोजन बड़े शहरों में भी नहीं हो रहा है। यह पूरे पत्रकार जगत के लिए गर्व की बात है।

सुधीर गोरे, देश के ख्यात पत्रकार

कृषि को भी बनाएं खबरों का हिस्सा

भारत की मूल आत्मा कृषि है, आप लोग कृषि से जुड़ी समस्याओं और उपलब्धियों पर भी खबरें प्रकाशित करें।

सचिन बोंदरिया, संपादक  कृषक जगत

अच्छाई और बुराई दिखाने में रतलाम की पत्रकारिता आगे

पत्रकारिता वही है जो समाज की बुराईयां, कमियां भी दिखाएं और अच्छाईयों को भी सराहे। इसमें रतलाम की पत्रकारिता सदैव ही आगे रही है।

प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *