वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मौत को लगाया गले : भजन गायक और कथा वाचक ने लगाया फांसी का फंदा -

मौत को लगाया गले : भजन गायक और कथा वाचक ने लगाया फांसी का फंदा

पत्नी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप पति ने

डेढ़ साल पहले ही लव मैरिज की थी

पत्नी थी प्रेग्नेंट

पहली पत्नी ने लगाया था बलात्कार का केस

हरमुद्दा
ग्वालियर, 28 जून। प्रसिद्ध भजन गायक और कथा वाचक ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पूर्व पंडित ने वीडियो भी जारी किया जिसमें कई सारी बातें बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

फांसी लगाने के पूर्व वीडियो बनाने के दौरान का चित्र

मिली जानकारी के अनुसार जनकगंज क्षेत्र के ढोलीबुआ पुल निवासी प्रसिद्ध भजन गायक एवं कथा वाचक धर्मेंद्र झा (35) ने शुक्रवार को सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पहले श्री जाने एक वीडियो बनाया जो कि अपने भाई को फॉरवर्ड किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि श्री झा ने करीब डेढ़ वर्ष से पहले ही लव मैरिज की थी। उसके कुछ समय बाद पत्नी के कहने पर घर से अलग होकर किराए से रहने लगे। यहां तक कि पत्नी काम धंधा भी छुड़वा दिया। इसके पहले वाली पत्नी ने श्री झा पर बलात्कार का केस लगाया था।

होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई दोनों महिलाओं पर

शुरू से ही पंडित झा का दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं रहा। दोनों पत्नियों से परेशानी के चलते अंततोगत्वा उन्होंने शुक्रवार को जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया।  साथ ही जारी वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उनका जो भी है, वह परिवार को दे दिया जाए। दोनों पत्नियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इनके कारण ही में फांसी का फंदा लगा रहा हूं।

देश का कानून केवल महिलाओं के हित में

श्री झा ने यह भी कहा कि देश का कानून केवल महिलाओं के हित में ही है। बिना वजह से पुरुष उसमें फंसता है और वहीं सजा पाता भी है। महिलाएं साफ रूप से बचकर निकल जाती है। मेरे मामले में दोनों महिलाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *