वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रद्धांजलि : पत्रकार के बाद बने भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की भी संभाली कमान -

श्रद्धांजलि : पत्रकार के बाद बने भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की भी संभाली कमान

शुक्रवार सुबह मेदांता अस्पताल में लिए अंतिम सांस

दिमागी बुखार के चलते थी न्यूरोलॉजिकल परेशानियां

⚫ दो दिन बाद ले गए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल

भाजपा के मुखपत्र ” कमल संदेश” के रहे संपादक

हरमुद्दा
दिल्ली,  26 जुलाई। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा (67) का दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।  पत्रकारिता से कैरियर की शुरुआत करने वाले झा ने  मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष की कमान भी संभाली। राज्यसभा सांसद भी रहे। अंतिम संस्कार ग्वालियर या बिहार के सीतामढ़ी के पास पैतृक गांव कोरियाही में होगा।

श्री झा के बेटे अयत्न झा ने बताया कि उनको दिमागी बुखार के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह झा लंबे संघर्ष के बाद अनंत यात्रा पर निकल गए।  श्री झा का जन्म 7 जून 1957 को हुआ था। झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा के मुखपत्र “कमल संदेश” के संपादक रहे। कई किताबें भी लिखी। स्वर्गीय झा का अंतिम संस्कार ग्वालियर अथवा बिहार के सीतामढ़ी के पास पैतृक गांव कोरियाही में किया जाएगा। हरमुद्दा डॉट कॉम परिवार श्री झा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें।

मेदांता अस्पताल में श्री झा

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछी थी कुशल क्षेम

प्रभात झा को दिमागी बुखार के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां आ रही थी। जिसके चलते उनको कुछ दिन पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका हालचाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंचे थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जहां उनको रूटिन इलाज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *