वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा : सड़क दुर्घटना में भाजपा जिला अध्यक्ष के भांजे और कांग्रेस नेता की बेटी की मौत -

दर्दनाक हादसा : सड़क दुर्घटना में भाजपा जिला अध्यक्ष के भांजे और कांग्रेस नेता की बेटी की मौत

कांग्रेस नेता की बेटी का जन्मदिन मना कर आ रहे थे सभी दोस्त

सनराइज देखने जा रहे थे सभी

कार में साथ विद्यार्थी थे सवार

हरमुद्दा
इंदौर, 21 अगस्त। सात विद्यार्थी मंगलवार की रात को जन्मदिन मना कर सुबह सनराइज देखने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में दो की मौत हो गई और पांच घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए आए। पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक यग्नेश उपाध्याय और समृद्धि देव

मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि देव का जन्मदिन उत्सव मना कर सात विद्यार्थी सुबह इंदौर के पास जाम गेट की तरफ सनराइज देखने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में कोई जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में समृद्धि देव और यग्नेश उपाध्याय की मौत हो गई, वहीं पांच घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

पांच छात्र व दो छात्रा थी कार में

मिली जानकारी के अनुसार सिम्बोसिस कॉलेज की सेकेंड ईयर की छात्रा समृद्धि देव (19) का बर्थडे था। दोस्त यग्नेश, विवान, शानू, हर्षिता, रितेश और एक अन्य के साथ इंदौर बायपास पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके बाद सभी दोस्त कार से सूर्योदय देखने के लिए जामगेट तरफ रवाना हुए। घाट आने से पहले कार के सामने अज्ञात जानवर आ गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मदद के लिए ग्रामीण जाना है। पुलिस को सूचना दी गई तत्पश्चात सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

कांग्रेस और भाजपा नेता से संबंधित है मृतक

समृद्धि देव बदनावर के कांग्रेस नेता अशोक देव के बेटी थी अशोक की तीन बेटियां हैं जिसमें समृद्धि सबसे छोटी है। वहीं यग्नेश उपाध्याय में देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का भांजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *