वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का किया नागरिक अभिनंदन -

सामाजिक सरोकार : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का किया नागरिक अभिनंदन

मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा के बैनर तले हुआ आयोजन

विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

उपभोक्ता कल्याण संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका का हुआ विमोचन

सदैव विनम्र होकर व्यक्ति करें कर्तव्य का निर्वहन : उप मुख्यमंत्री

उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में संगठन की बड़ी भूमिका : सांसद

उपभोक्ताओं के हितों के लिए शासन के कई कदम : सांसद

आपसी समन्वय से ही बनते हैं कार्य : विधायक

हरमुद्दा
जावरा/रतलाम 24 अगस्त। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का जिले के जावरा में शनिवार को मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा सहित जावरा के विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सांसद  अनिल फिरोजिया, सांसद  सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, श्रीमती रश्मि पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए

इन सभी ने किया नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से म.प्र.ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ, जिला उपभोक्ता कल्याण संगठन, उपभोक्ता संरक्षण परिषद, भाजपा जावरा विधानसभा क्षेत्र, भाजपा पिपलौदा नगर, लायन्स क्लब, गीता भवन ट्रस्ट, जिला बास्केटबॉल संघ, औदीच्य ब्राह्मण समाज, जैन  सोश्यल ग्रुप, पाटीदार समाज,स्वसहायता समूह जावरा व पिपलौदा, जिला शिक्षक संघ,कर सलाहकार परिषद, अभिभाषक संघ, महिला व बाल विकास विभाग ने प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल से उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का अभिनंदन किया।

डॉ. जोशी का सम्मान करते हुए
श्री चौरसिया का सम्मान करते हुए अतिथि

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पद्मश्री डॉ लीला जोशी, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त बबली गम्भीर, पर्वतारोही सोनाली परमार, अनुराग चौरसिया, समाजसेवी श्रीमती कामिनी राठौर, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.  उषा ओझा का सम्मान किया गया।

संस्था की गतिविधियों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। म.प्र. ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पांडेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विगत 30 वर्षों से उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में किए  जा रहे कार्यो का उल्लेख किया।श्रीमती राजलक्ष्मी चन्द्रावत ने सचिव उद्बोधन दिया।

स्मृति चिह्न भेंट किए इन्होंने

स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ के पदाधिकारियों श्रीमती उषा श्रोत्रिय, श्रीमती राजलक्ष्मी चन्द्रावत,डॉ अदिति राठौर, श्रीमती विद्या तिवारी, मंजुला सेठिया, गरिमा जैन,अर्चना पांडेय, प्रीति शर्मा, कुमुद श्रोत्रिय, रीता साकरिया, उषा सोलंकी, जिला उपभोक्ता कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुमन मेहता, श्रीमती रश्मि व्यास, श्रीमती जागृति ठक्कर, उपभोक्ता सरंक्षण परिषद के अध्यक्ष ईश्वरप्रसाद त्रिवेदी, अशोक सेठिया, फखरुद्दीन बोहरा, दीनदयाल मेहता आदि ने किया।

पत्रिका का विमोचन करते हुए अतिथि

उपभोक्ता कल्याण संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन अतिथियों ने किया। संचालन आईपी त्रिवेदी ने किया। आभार श्रीमती सुमन मेहता ने माना

आर्थिक मजबूती के लिए हो रहा है देश में काम

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा विचार व्यक्त करते हुए

प्रत्येक व्यक्ति सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो जन सेवा का भाव सदैव हमारे मन में होना चाहिए। प्रेम स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहे। आम आदमी को बेहतर जीवन देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सबको उपचार मिल सके, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आवास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना काम कर रही है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा है।

जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में संगठन की बड़ी भूमिका

ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा का आयोजन सराहनीय है, उपभोक्ता का हित सर्वोपरि होता है, उपभोक्ताओ को न्याय मिले इसमें उपभोक्ता संगठनों की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं के कार्य अनुकरनीय है।

सुधीर गुप्ता, सांसद, मंदसौर

कार्यक्रम में मौजूद आमजन

उपभोक्ताओं के हितों के लिए शासन के कई कदम

उपभोक्ता हित में सरकार सदैव जागरूक है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान संचालित किया है, जिसका प्रभाव दिखने लगा है। शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए भी उल्लेखनीय रूप से कार्य किया गया है।

अनिल फिरोजिया, सांसद, उज्जैन

आपसी समन्वय से ही बनते हैं कार्य

मानव जीवन परस्पर एक दूसरे के सहयोग के लिए है। आपसी समन्वय से ही कार्य बनते हैं। सम्मानित होने वाली महिलाओं  के कार्य अत्यंत विशिष्ट हैं। इसाथ ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी है।

डॉ.  राजेंद्र पांडेय,  विधायक जावरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *