वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे हत्या के बाद आत्महत्या : स्टांप वेंडर ने ली अपने मासूम बेटे की जान, फिर खुद को मारी गोली, कर ली आत्महत्या -

हत्या के बाद आत्महत्या : स्टांप वेंडर ने ली अपने मासूम बेटे की जान, फिर खुद को मारी गोली, कर ली आत्महत्या

पत्नी पर भी चलाई पिस्टल, जान बचाकर भागी, हुई घायल

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा चिकित्सालय

पत्नी का चल रहा है उपचार

हरमुद्दा
कटनी, 4 सितंबर। बुधवार को सुबह स्टांप वेंडर ने अपने मासूम बच्चे और पत्नी पर पिस्टल से गोली चलाई। इस घटना में मासूम की मौत हो गई वहीं पत्नी जान बचाकर भागी, उसे भी चोट आई है। इसके पश्चात स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा वहीं पत्नी का उपचार चल रहा है।

घटना के बाद आसपास की लोग भी हो गए जमा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती क्षेत्र में अपनी विधवा मां कुसुमरानी अग्रहरी के साथ 35 वर्षीय मयंक पिता किशोरी लाल अग्रहरी, पत्नी मानवी अग्रहरी (30) और बेटे शुभ अग्रहरी (6) के साथ रहता था।

मौके पर मौजूद पुलिस

सभी को बहुत प्यार करता था मयंक

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मयंक को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। वह धार्मिक प्रवृत्ति का था। स्टांप वेंडर होने के साथी प्रॉपर्टी का कार्य भी करता था। कुछ दिन पहले ही खाटू श्याम के दर्शन करके आए थे। परिवार खुश खुशाल था। सभी को बहुत प्यार करता था।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उसे क्या हुआ कि उसमें अपने लाडले बेटे शुभ को गोली मार दी। इसके साथ ही अपनी पत्नी को भी गोली मारी जिसमें वह बच गई, लेकिन घायल हो गई। इसके पश्चात मयंक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अफसर मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं घायल पत्नी मानवी का उपचार चल रहा है।

क्षेत्र में फैली सनसनी

हत्या और आत्महत्या का घटनाक्रम क्यों हुआ? इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग स्तब्ध है कि आखिर मयंक ने ऐसा क्यों किया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *