वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे हैरान करने वाली घटना : एक ही परिवार की तीन महिला और एक बच्ची का कुएं से मिला शव -

हैरान करने वाली घटना : एक ही परिवार की तीन महिला और एक बच्ची का कुएं से मिला शव

1 min read

मौत से फैली सनसनी

देवरानी-जेठानी के शव कुएं में मिले लटके हुए

बुजुर्ग महिला और बच्ची पानी में तैरते हुए आई नजर

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

हरमुद्दा
सागर, 14 सितंबर।  एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्ची कुएं में मृत पाई गई हैं। दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला और बच्ची का शव पानी में मिला है। सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची सभी शव को निकाला और अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना देवरी थाना क्षेत्र के कोपरी गांव की बताई जा रही है। घटना शनिवार सुबह की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कुएं से बाहर निकलवाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से शवों को निकाला गया।

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती पति करोड़ी लोधी, 29 वर्षीय भारती पति किशोरी लोधी और 6 वर्षीय रोमिका पिता किशाोरी लोधी के साथ 65 वर्षीय भागबाई पति मिट्ठ लोधी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरती और भारती देवरानी जेठानी थी और भागबाई की बेटियां थीं, जबकि रोमिका भागबाई की नातिन थी। आरती और भारती मायके में ही रह रही थीं।

पुलिस जुटी जांच में

बताया जा रहा है कि पिछले साल आरती और भारती के ससुराल में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। उसी मामले में घर की महिलाओं और पुरुषों पर आरोप लगे। वर्तमान में दोनों के पति जेल में हैं। मृतिका के ससुराल वाले इस मामले में लगातार दबाव बना रहे थे। वहीं शुक्रवार की देर शाम भी विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *