वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति : दशहरा पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच जिला पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन -

धर्म संस्कृति : दशहरा पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच जिला पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन

1 min read

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप थे मुख्य अतिथ

महापौर, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र -पूजन

मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ कार्यक्रम

हरमुद्दा
रतलाम, 12 अक्टूबर। भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व रतलाम में उत्साह, उमंग के साथ जिला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कर मनाया गया। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।

आहुति देते हुए कलेक्टर एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी

मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ कार्यक्रम

इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री श्री काश्यप की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर रतलाम जिला पुलिस लाइन में  शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह थे मौजूद

आहुति देते हुए

ग्रामीण विधायक, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष, मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, मनोज शर्मा, अरुण त्रिपाठी, दशरथ पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *