वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ज्ञान विज्ञान : इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आइडिया अपलोड करने में प्रतिशत के मान से प्रदेश में रतलाम आया अव्वल -

ज्ञान विज्ञान : इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आइडिया अपलोड करने में प्रतिशत के मान से प्रदेश में रतलाम आया अव्वल

1 min read

संख्यात्मक रूप में सतना है अव्वल

संख्यात्मक रूप में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रतलाम

रतलाम का रहा 96 प्रतिशत तो सतना का 77 फीसद

रतलाम जिला देश में 34 वें स्थान पर

हरमुद्दा
रतलाम 16 अक्टूबर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के सभी ब्लॉक ने उत्तम प्रयास कर रतलाम जिले की विज्ञान परंपरा को बनाए रखा। सत्र 2024-25 में ऑनलाइन आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिला प्रतिशत के मान से प्रदेश में प्रथम रहा। जबकि आंकड़ों के हिसाब से सतना प्रथम और रतलाम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जिला विज्ञान  अधिकारी जितेन्द्र जोशी ने बताया कि सत्र 2024- 25 इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 1023 स्कूलों ने 4519 नवाचारी आइडिया अपलोड करवाकर रतलाम जिले को प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज किया। प्रदेश में सतना जिला 5539 आइडिया अपलोड कर प्रथम स्थान पर रहा। विशेष उपलब्धि के रूप मे रतलाम जिला देश में 34 वें स्थान पर रहा।

96 फीसद विद्यालय ने करवाए आइडिया अपलोड

रतलाम जिले के 70 संकुलो में से 54 संकुलों ने शत प्रतिशत विद्यालयों से आईडिया अपलोड करवाने में सफल रहे। जिले के 96% विद्यालयों ने आइडिया अपलोड किए। जबकि सतना में 77 फीसद  आइडिया अपलोड हुए हैं।

सभी को दी  की शुभकामना

जिले के इंस्पायर नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिले की टीम के साथ 6 ब्लॉक के ब्लॉक विज्ञान अधिकारी, 70 संकुल विज्ञान अधिकारी और विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों, सभी नवाचारी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को शुभकामना दी।।

राष्ट्रीय स्तर के लिए  हुआ चयन

गौरतलब है कि रतलाम जिले ने सत्र 2021-22 मे  457 स्कूलों से  2172 आईडिया अपलोड कर प्रदेश मे प्रथम स्थान पाया,  जिसमे 79 नवाचारी बाल वैज्ञानिको अवार्ड मिला। सत्र 2022-23  मे 1088 स्कूलो ने 5026 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में  द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 117 नवाचारी बाल वैज्ञानिको अवार्ड मिला। सत्र 2023-24 में  809 स्कूल ने 3882 आइडिया अपलोड कर द्वितीय स्थान पाया था जिसमे 137 नवाचारी बाल वैज्ञानिको अवार्ड मिला। राष्ट्रीय स्तर के लिए 2020-21, 2021-22, 2023-24 मे एक एक अवॉर्डी का जिले से चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *