सामाजिक सरोकार : प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों को दिया प्रशिक्षण

⚫ कृषि में न्यूनतम लागत, अधिकतम उत्पादन के फॉर्मूले पर दिया जोर

⚫ किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

⚫ निशुल्क वितरित किया जैव उर्वरक

हरमुद्दा
रतलाम, 15 मार्च। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा प्रधामनंत्री  किसान समृद्धि केंद्र मैसर्स तुलसी किसान बाजार एंड फर्टिलाइजर, सातरुंडा जिला रतलाम में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन  द्वारा प्रधामनंत्री  किसान समृद्धि केंद्र मैसर्स तुलसी किसान बाजार एंड फर्टिलाइजर, सातरुंडा जिला रतलाम में पी.एम.-प्रणाम किसान संगोष्ठी (किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।

कृषि में न्यूनतम लागत, अधिकतम उत्पादन के फॉर्मूले पर दिया कोर

जिला प्रभारी रतलाम (NFL) द्वारा कार्यक्रम में आए  किसानों और अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राकेश कुमार चौहान, प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन (NFL) द्वारा कंपनी के BoP उत्पादों, POS सेल, और उर्वरक के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। कृषि में न्यूनतम लागत, अधिकतम उत्पादन के फॉर्मूले पर ज़ोर देते हुए खेती में रसायनों का प्रयोग कम और जैविक खेती की ओर अग्रसर होने के लिए जागरूक किया।

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

उपसंचालक कृषि कार्यालय के कृषि विस्तार अधिकारी आनंदीलाल पाटीदार द्वारा किसानों हेतु कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। किसानों को नरवाई न जलाकर वेस्ट डिकंपोजर का उपयोग करने की सलाह दी और परंपरागत खेती को छोड़ वैज्ञानिक खेती करने पर ज़ोर दिया। इसके अलावा पाटीदार द्वारा  पी.एम.-प्रणाम योजना, समन्वित कृषि प्रणाली, मृदा में जैविक उर्वरकों व बेंटोनाइट सल्फर के उपयोग के लाभ तथा मृदा परीक्षण एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। सोयाबीन, गेहूं, प्याज, लहसुन आदि में लगने वाले कीट व रोग तथा उनकी रोकथाम के लिए कृषि रसायन तथा फेरोमोन ट्रैप के बारे में किसानों को अवगत कराया।

निशुल्क वितरित किया जैव उर्वरक

कार्यक्रम में किसानों को जैव उर्वरक (पी एस बी/ राइजोबियम/ एजोटोबैक्टर) का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया तथा सही उत्तर देने वाले किसानों को उपहार भी दिया गया।  संचालन लाखन परमार (NFL)द्वारा किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *