श्रद्धांजलि : विपरीत परिस्थितियों में आवाज उठाई, प्राण न्योछावर किए मगर नहीं मांगी माफी

⚫ एमआर यूनियन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा
⚫ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर एम आर यूनियन कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा
हरमुद्दा
रतलाम, 23 मार्च। विपरीत परिस्थितियों में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। अपने प्राण न्योझावर किए पर माफी नहीं मांगी।

यह विचार एमआर यूनियन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने व्यक्त किए। श्री शर्मा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर एम आर यूनियन कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री शर्मा ने शहादत दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभा को रतलाम शाखा के अध्यक्ष अभिषेक जैन, संयोजक निखिल मिश्र ने भी संबोधित किया।
यह थे मौजूद
इस अवसर रशीद खान, चिंटू कुमार, हरीश जोशी, राधेश्याम शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन किशोर कुमार ने किया। आभार विनय ने माना।