मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किए एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और उप पुलिस महानिरीक्षक के में प्रभार में बदलाव

अधिकारियों को दिया स्थाई रूप से नए पदों की जिम्मेदारी

स्थानांतरित अधिकारियों में एक महिला का नाम भी शामिल

हरमुद्दा
भोपाल, 23 मार्च। मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों का एक साथ तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 23 मार्च 2025 को आदेश जारी किया है।

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के उप सचिव डॉक्टर इच्छित गढ़पाल द्वारा हस्ताक्षरित तबादला सूची में 15 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सूची में 1992 की बेच से लगाकर 2010 तक की बेच के 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हस। सूची में एक महिला अधिकारी नाम भी है। अधिकारियों को अस्थाई रूप से नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और उप पुलिस महानिरीक्षक के में प्रभार में बदलाव हुआ है।


नई तबादला सूची नई जिम्मेदारी

नई तबादला सूची के अनुसार गौरव राजपूत, विशेष कर्तव्यव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के पद पर भेजा गया है। साकेत प्रकाश पाण्डे, उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

बैच 1993 के आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्र, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ए.आई मनोहर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तावार्ता, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार, विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल को स्थानांतरित करके विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है।
रवि कुमार गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर भेजा गया है। संजीव शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है।
आशुतोष राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।
राजबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय पद पर पोस्ट किया गया है।
चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुमु पद पर नियुक्त किया गया है।
जयदीप प्रसाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, पुमु पद पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *