बजट चर्चा : नगर निगम में वर्ष 2025 26 के लिए बचत वाला बजट पारित, कांग्रेस पार्षद रहे नदारद

56.70 लाख की बचत
428 करोड़ की होगी आय
42743.30 लाख होंगे खर्च
हरमुद्दा
रतलाम, 29 मार्च। साल पलटा, गुड़ी पड़वा, नव वर्ष शुरू होने के 1 दिन पहले नगर निगम सभागार में वर्ष 2025-26 का बजट के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षदों की गैर मौजूदगी में भाजपा पार्षदों ने समर्थन किया। नगर निगम अध्यक्ष ने बजट पारित होने की घोषणा की। इस बार 56.70 लाख की बचत का बजट पारित हुआ है। बजट के अनुसार 428 करोड़ की आय होगी, और 42743.30 लाख खर्च होंगे।

शनिवार को सुबह 11:32 पर वंदे मातरम के साथ बजट चर्चा सत्र शुरू हुआ। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा-मनोज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में वित्तिय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय पत्रक (बजट) पारित किया गया। ज्ञातव्य है कि 25 मार्च 2025 मंगलवार को निगम सभागृह में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने तृतीय कार्यकाल का वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक (बजट) जिसमें विभिन्न मदों की आय 428 करोड़ और 42743.30 लाख का व्यय बताया गया। प्रकार 56 लाख 70 हजार रुपए के बचत का बजट बहुमत के साथ पारित किया गया। बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष सभी दूर रहे।

समर्थन में इन्होंने किए विचार व्यक्त
इसके बाद सदन में उपस्थित नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड, पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति बना), रणजीत टांक, निशा सोमानी, प्रीति कसेरा आदि ने बजट के समर्थन में अपना-अपना पक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन में उपस्थित सदस्यों ने बहुमत से बजट पारित किया।