अब तक 936.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
हरमुद्दा
शाजापुर, 18 अगस्त। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 936.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 521.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। उल्लेखनीय है कि जिले की औसत वर्षा 990.1 मि.मी. है।
चालू वर्षाकाल में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील शाजापुर में 1115.3 मि.मी हुई। इसी तरह मो. बड़ोदिया में 955 मि.मी, शुजालपुर में 904 मि.मी., कालापीपल में 838 मि.मी. एवं गुलाना में 868 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रविवार को सुबह 8.00 बजे तक तहसील शाजापुर में 3.8 मि.मी. इस प्रकार कुल 0.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। जबकि मो. बड़ोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं गुलाना में कोई वर्षा दर्ज नही हुई।