वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया घंटानाद -

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया घंटानाद

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम,11 सितंबर। बुधवार दोपहर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिलेभर के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ घंटानाद कर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को विधायकों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया ने नेतृत्व प्रदान किया।

भाजपा का घंटानाद आंदोलन गीता मंदिर के पास महूरोड स्थित फव्वारा चौक चौराहा से शुरू हुआ। प्रादेशिक आह्वान पर बुधवार सुबह से यहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ घंटानाद किया। बाद में घंटानाद आंदोलन के तहत फव्वारा चौक से नवीन कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच किया गया।

यह थे मौजूद

IMG-20190911-WA0114 IMG-20190911-WA0113 IMG-20190911-WA0112 IMG-20190911-WA0110

घंटानाद आंदोलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया के साथ शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा, मंडी अध्यक्ष रहे प्रकाश भगोरा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ताओं ने भी घंटानाद किया।

बजाए मंजीरे

शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर एकत्रित होकर हाथों मे घंडिय़ाल, मंजीरे, थालिया बजाई। सभा का संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने किया। बाद में कलेक्ट्रोरेट जाकर घंटानाद किया गया।

प्रदेश मे कानून का राज समाप्त

सभी प्रमुख नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जब से सत्ता मे आई है, तब से प्रदेश मे कानून का राज समाप्त हो गया है। हर तरफ अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश के हर हिस्से मे हत्याए अपहरण, लूट और बलात्कार का दौर जारी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र मे किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारों को भत्ता देने जैसे वादे छलावा साबित हुए है। प्रदेश के किसानों के 2 लाख तक के कर्जे मात्र 10 दिनों में माफ करने के वादे के साथ प्रदेश की सत्ता संभालने वाली कमलनाथ सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल मे प्रदेश के एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया है। प्रदेश के किसान बैकों मे डिफाल्टर होकर खाद-बीज के लिए तरस रहे है। कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि का पैसा मिलने से भी मध्यप्रदेश के किसानों को षडयंत्र पूर्वक वंचित कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *