वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पिता की याद में सजी काव्य की महफ़िल, साहित्यकारों का किया सम्मान, पुस्तक का हुआ विमोचन -

पिता की याद में सजी काव्य की महफ़िल, साहित्यकारों का किया सम्मान, पुस्तक का हुआ विमोचन

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 19 सितंबर। पिता की याद में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर साहित्यकारों का सम्मान किया गया। साहित्यकारों के हाथों पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

अवसर था पं. मोतीलाल जोशी की स्मृति में अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं जोशी परिवार द्वारा काव्य गोष्ठी के आयोजन का। काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार मनोहर श्रीमाली उदयपुर (राज.), रामवीर सिंह ‘वीर’ मुरादाबाद (उप्र) एवं देवनारायण शर्मा ”चक्रधर” मौजूद थे।

माता-पिता की तरह हम करेंगे शब्दों की पूजा

अतिथियों ने कहा कि जोशी परिवार द्वारा पिता की याद में काव्य की महफ़िल सजाई, इसे हम ऋणी की तरह मानते है। यही समय है, हम शब्दों की पूजा माता-पिता की तरह करेंगे। अतिथियों ने “देवताओं का नगर” पुस्तक का विमोचन भी किया।

साहित्यकारों का किया सम्मान

Screenshot_2019-09-19-21-20-04-160_com.miui.gallery

कार्यक्रम में जोशी परिवार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद रतलाम द्वारा अतिथियों का
“गीता मोती काव्य” सम्मान एवं “साहित्य शिखर” सम्मान से सम्मान किया गया। वीर भाषा साहित्य पीठ मुराबाद (म.प्र.) एवं कौण्डिन्य साहित्य सेवा द्वारा साहित्य प्रतिभा सतीश जोशी का सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह थे मौजूद

काव्य गोष्ठी में फैज रतलामी, अब्दुल सलाम खोकर, अखिल स्नेही, हरिशंकर भटनागर, दिनेश जोशी, अकरम शिरानी, प्रकाश हेमावत, सुभाष यादव, सतीश जोशी, आजाद भारती, मुकेश सोनी, रामचन्द्र फुहार, गणेशदास बैरागी, जन्मेजय उपाध्याय जवेरीलाल गोयल, अनुरूप शर्मा, डॉ. तृप्तीसिंह, आशा उपाध्याय, डॉ. शोभना तिवारी, प्रणयेश जैन आदि गणमान्य कवि, जोशी परिवार उपस्थित था।

दीप प्रज्जवलन से शुरुआत

Screenshot_2019-09-19-21-19-22-592_com.miui.gallery

अतिथिद्वयों द्वारा पं. मोतीलाल जोशी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। सरस्वती वंदना डॉ. शोभना तिवारी एवं गुरु वंदना पाठ रामजी अवस्थी, कमलेश कुमार परिहार ने प्रस्तुत किया। काव्य गोष्ठी का संचालन अखिल स्नेही ने किया। आभार सतीश जोशी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *