फसल सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2019/09/Screenshot_2019-09-19-19-45-00-302_com.google.android.gm_.jpg)
हरमुद्दा
शाजापुर, 19 सितंबर। अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसलों के सर्वे का कार्य कृषि, राजस्व एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को ग्राम खामखेड़ा एवं बिकलाखेड़ी में दल द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान फसलों का भी अवलोकन किया। साथ ही कलेक्टर ने सर्वे दल के सदस्यों को तेजी से सर्वे करने के निर्देश दिए।