वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अमानक औषधि का लॉट प्रतिबंधित -

अमानक औषधि का लॉट प्रतिबंधित

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 26 सितंबर। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उपसंचालक कृषि रतलाम द्वारा निर्माता कंपनी किसान एग्रोकेमिकल मुंबई की पौध संरक्षण औषधि प्रोफेनोफास + सईपरमैथ्रीन का के.ए.सी 80601 बेच लॉट नंबर अमानक पाए जाने पर प्रतिबंधित किया है। निरीक्षक द्वारा वसुंधरा कृषि सेवा केंद्र आंबा से उक्त औषधि का बेच लॉट नंबर नमूने हेतु लिया गया था जो प्रयोगशाला में विश्लेषण पश्चात अमानत घोषित किया गया। अधिनियम के तहत उक्त लाट बेच नंबर का क्रय-विक्रय परिवहन प्रतिबंधित किया गया है।

सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 नवंबर से
रतलाम, 26 सितंबर। जिले के युवाओं के लिए सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 से 30 नवंबर तक उज्जैन रैली ग्राउण्ड पर किया जाएगा। सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी एवं सैनिक ट्रे्ड्समेन की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर तक किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय महू के दूरभाष क्रमांक 07324-277151 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *