वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्री कालिका माता मेला 29 से: होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम -

श्री कालिका माता मेला 29 से: होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 28 सितंबर । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 29 सितंबर से 08 अक्टूबर तक लगने वाले दस दिवसीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ रविवार को होगा। मेले में प्रतिरात्रि मंच पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

निगम रंगमंच पर रविवार की शाम को 7ः00 बजे नगर विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य, सांसद रतलाम-झाबुआ गुमानसिंह डामोर, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी ताराचन्द पंचोनिया, राजस्व समिति प्रभारी मंगल लोढ़ा, क्षेत्रीय पार्षद द्वय रेखा जौहरी, रणजीतसिंह परिहार, पार्षगण एवं एल्डरमेन की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

निगम रंगमंच पर सांस्कृतिक आयोजन

◼ 29 सितंबर को गरबा नृत्य।
◼ 30 सितंबर को कामिनी ठाकुर की भजन संध्या।
◼ 1 अक्टूबर को मुम्बई के कलाकारों की आर्केस्ट्रा।
◼ 02 अक्टूबर को आदिवासी लोक गीत एवं लोक नृत्य।
◼ 03 अक्टूबर को नितेश शेट्टी व साथी कलाकारों का लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा।
◼ 04 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन गायिका ट्वींकल शर्मा की भजन संध्या।
◼ 05 अक्टूबर को बॉलीवुड सिंगर जॉली दास नाईट।
◼ 06 अक्टूबर को वाईल्ड रिपर्स ग्रुप मुम्बई की डांसिग नाईट।

🔳 अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 7 अक्टूबर को

07 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कवि सर्वश्री विष्णु सक्सेना (गीतकार) अलीगढ़, अनिल चौबे (हास्य रस) बनारस, मदन मोहन समर (वीर रस) भोपाल, पद्म अलबेला (हास्य रस) हाथरस, सुश्री योगिता चौहान (कवियत्री) इटावा, अर्जुन सिसौदिया (वीररस) बुलन्दशहर, दिनेश सिंदल (गीतकार) जोधपुर, राजीव शर्मा (संचालन) इंदौर, पार्थ नवीन (हास्य रस) प्रतापगढ़, सुमित मिश्रा (वीर रस) औरक्षा, अर्जुन अल्हड़ (हास्य रस) कोटा एवं धमचक मुल्थानी (हास्य रस) रतलाम।

🔳 रावण दहन दशहरा उत्सव 8 अक्टूबर को

08 अक्टूबर को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम में आर्कषक आतिशबाजी, बैंड की धुन के साथ रावण एवं लंका दहन किया जाएगा। साथ ही 80 फीट रोड हनुमान ताल मैदान के पास रावण दहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *