वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महात्मा गांधी के 150 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में 2 अक्टूबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम -

महात्मा गांधी के 150 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में 2 अक्टूबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 28 सितंबर। महात्मा गांधी के 150 वें जन्म वर्ष के उपलक्ष में आगामी 2 अक्टूबर को प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी विभिन्न समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभिन्न विभागों को संबंधित दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, कॉलेजों के प्राचार्य तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने आयोजन की जानकारी

बैठक में कलेक्टर द्वारा 2 अक्टूबर को आयोजनों के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। गांधीजी के डेढ़ सौ वे जन्म वर्ष के अवसर पर उनके सिद्धांतों, विचारों को बच्चों, युवाओं, आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है।

होगी दौड़ से शुरुआत

इसकी वृहद शुरुआत 2 अक्टूबर से की जाएगी। कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराते हुए कलेक्टर ने कहा कि 2 अक्टूबर की प्रातः 8:00 बजे दौड़ आयोजित की जाएगी। शहर के काला घोड़ा चौपाटी से आरंभ होकर छत्री पुल, कॉलेज, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकीज होती हुई वापस काला घोड़ा चौपाटी पर दौड़ समाप्त होगी। इस दौरान दौड़ में शामिल होने वाले व्यक्ति रास्ते का कचरा भी उठाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। स्कूली बच्चों आदि की प्रभात फेरी भी 2 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे आरंभ होगी। प्रभात फेरी भी काला घोड़ा चौपाटी से आरंभ होते हुए निर्धारित मार्ग से वापस इसी स्थान पर आएगी।

होंगे सांस्कृतिक आयोजन

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे जिनमें महात्मा गांधीजी के विचारों, सिद्धांतों पर आधारित काव्य-साहित्य संगोष्ठी, प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी जिसमें शहर के विभिन्न रंगकर्मी, साहित्यकार, कलाकार इत्यादि सम्मिलित होंगे।

बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

इस दौरान 2 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से शहर के लायंस हाल में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें चित्रकला, निबंध, भाषण इत्यादि सम्मिलित रहेंगी। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा को बनाया गया है। 2 अक्टूबर की सुबह प्रभात फेरी में शहर के संस्कृतिकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान ग्राम स्वराज, नशा मुक्ति कार्यक्रम, कुटीर उद्योगों पर केंद्रित प्रदर्शनी के आयोजन भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *