वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गांधी दर्शन यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाई कलेक्टर ने -

गांधी दर्शन यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाई कलेक्टर ने

हरमुद्दा

रतलाम, 4 नवंबर। महात्मा गांधी के 150 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में राज्य शासन द्वारा आयोजित की जा रही गांधी दर्शन यात्रा के प्रचार रथ रतलाम पहुंचे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी दर्शन यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ जिले भर में भ्रमण करेंगे।

गांधी साहित्य से चयनित मूल्य विचारों की पुस्तिकाओं का होगा वितरण

गांधी दर्शन यात्रा के तहत जिले में तीन प्रचार रथ आए हैं। प्रचार रथ के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित फिल्मों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री कमलनाथ का वीडियो संदेश तथा आश्रम भजनावली के रिकॉर्डिंग गीत प्रसारित होंगे। रथ पर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किए जाएंगे। गांधी साहित्य से चयनित मूल्य विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी होगा।

क्या क्या रहेगा रथों में

प्रथम प्रचार रथ में वाहन ओपन प्लेटफार्म वाला है जिस पर नुक्कड़ नाटक की टीम रहेगी। इसमें गांधीजी चरखा चलाते हुए प्रदर्शित किए जाएंगे जो महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर आधारित पहलुओं पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। मध्यप्रदेश खादी ग्राम उद्योग का एक स्टाल रहेगा। दूसरे प्रचार रथ पर 12 गुना 10 वर्ग फीट आकार की वीडियो वॉल है जिस पर महात्मा गांधी के जीवन काल पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे प्रचार रथ में महात्मा गांधी पर आधारित एक एलईडी प्रदर्शन ही रहेगी। सभी प्रचार रथों में जानकारी देने के लिए दो प्रमोटर एवं एक सुपरवाइजर उपलब्ध रहेंगे। सभी वाहन जीपीएस सिस्टम से युक्त हैं। गांधी दर्शन यात्रा जिले में 1 सप्ताह के लिए आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *