वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विधिक साक्षरता शिविरों का हुआ आयोजन: किया महिलाओं व छात्राओं को जागरूक -

विधिक साक्षरता शिविरों का हुआ आयोजन: किया महिलाओं व छात्राओं को जागरूक

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 5 नवंबर। जिला जेल रतलाम, आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र, वृद्धाश्रम, बाल संप्रेषण गृह रतलाम एवं शासकीय हाई स्कूल मलवास में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम महिलाओं, छात्राओं, बंदियों को जागरूक की बातें बताई।

जिला जेल रतलाम में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विष्णु कुमार सोनी ने सभी बंदियों के स्वास्थ्य, जमानत, अपील एवं उनके प्रकरणों के बारे विस्तृत से जानकारी ली। विधिक सहायता संबंधी संपूर्ण जानकारी प्रदान कर शिविर में उपस्थित सभी जेल बंदियों को उनके विधिक अधिकारों से जागरूक कर उनसे संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में उपजेल अधीक्षक विद्या भूषण प्रसाद तथा समस्त जेल स्टाफ आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं को दी साईबर क्राइम के बारे में जानकारी

श्री सोनी ने शासकीय हाई स्कूल मलवासा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को साईबर क्राइम के बारे में जानकारी दी साथ ही मोटर-व्हीकल एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया एवं एफआईआर के बारे में भी छात्र एवं छात्राओं समस्त जानकारी दी। प्राचार्य आरएन केरावत, रुक्मणि वडख्या, अध्यापक, संतोष पाल, चंचल राजावत, प्रिया जोशी एवं सपना पंवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

घरेलू हिंसा सहित अन्य समस्याओं से किया जागरूक

महिला आंगनबाडी प्रशिक्षण केन्द्र बिरियाखेडी श्री सोनी ने कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न ग्रामों की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। महिलाओं को संबोधित करते हुए घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दहेज प्रतिशोध, पीडित प्रतिकर, श्रम एवं महिलाओं के उत्थान के संबंध में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम उपरांत महिलाओं पर उनकी समस्याएं पूछी। तत्पश्चात् प्रचार-प्रसार पेमपिलेट्स वितरण करवाए। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य आंगनबाडी प्रशिक्षण केन्द्र रतलाम सुषमा नामदेव, पीएलव्ही आभा निमावत, विजय शर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजूद था।

खान-पान, रहन-सहन की ली जानकारी

वृद्धाश्रम रतलाम में आयोजित शिविर के दौरान श्री सोनी द्वारा उपस्थित महिलाएं एवं पुरुषों को कानूनी जागरूकता से संबंधित उनके हितार्थ सामान्य कानूनों के बारे जानकारी प्रदान की एवं उनके स्वास्थ्य तथा खान-पान, रहन-सहन की जानकारी प्राप्त की उचित दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *