वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक, 6 रजत एवं दो कांस्य पदक जीते -

रतलाम के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक, 6 रजत एवं दो कांस्य पदक जीते

हरमुद्दा

रतलाम, 7 नवंबर। राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक, 6 रजत एवं दो कांस्य पदक जीतकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।संघ के सचिव अमानत खान ने बताया कि की उज्जैन के महानंदा खेल परिसर में मास्टर गेम एसोसिएशन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 6 रजत एवं दो कांस्य पदक जीतकर महती सफलता प्राप्त की।
75 से 80 वर्ष आयु वर्ग में मोहम्मद अनवर ने गोला फेंक एवं राइफल शूटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते। 60 से 65 वर्ष आयु समूह में गोला फेक एवं भाला फेंक प्रतियोगिता में डीपी दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रवण यादव ने 40 से 45 वर्ष आयु वर्ग में हैमर थ्रो में प्रथम स्थान, अनीस शेख ने 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते। इसी वर्ग की हैमर थ्रो में इमरान खान ने हैमर थ्रो एवं गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीते। 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग समूह में राशिद खान ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक तथा डिस्क थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। शाहिद खान ने 200 मीटर में रजत पदक तथा डिस्क थ्रो में कांस्य पदक जीता। 45 से 50 वर्ष आयु समूह में 100 मीटर की दौड़ में विजय रावल ने रजत तथा लंबी कूद में भी रजत पदक जीता। महिला वर्ग की 40 से 45 वर्ष आयु वर्ग की हैमर थ्रो फिरोज बी शेख ने स्वर्ण तथा अफरोज बी शेख ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग की गोला फेंक में अफरोज बी शेख ने स्वर्ण तथा फिरोज बी शेख ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग की डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में जूलिया डेविड ने स्वर्ण पदक जीता। टीम खेलों के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में भास्कर रेड्डी ने 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग समूह में एवं विजय स्वामी ने 50 से 55 वर्ष आयु समूह में एकल में विजयी होकर स्वर्ण पदक जीते।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विजेता खिलाड़ियों को संघ के संरक्षक अजय सिंह चौहान, अध्यक्ष मुमताज खान, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा, उपाध्यक्ष मतीन खान ने पदक एवं प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *