वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गुजरात में पंडित को मारना ब्राह्मण समाज के लिए शर्मनाक घटना : डॉ. उपाध्याय -

गुजरात में पंडित को मारना ब्राह्मण समाज के लिए शर्मनाक घटना : डॉ. उपाध्याय

🔳 आरक्षण के कारण ब्राह्मणों में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता

🔳 सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की हुई बैठक

हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। ब्राह्मणों का जो अपमान हो रहा है वह निंदनीय है। गुजरात की घटना ताजा उदाहरण है। ब्राह्मण ने पूरी शादी करवाई और जब उसे दक्षिणा देने की बारी आई तो लोगों ने ब्राह्मण पंडित को मारा जो कि बहुत ही शर्मनाक घटना है। दिन पर दिन ब्राह्मण की बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अपना व्यवसाय करने में भी उन्हें प्रताड़ित कर मारा जा रहा है, यह अनुचित है।

यह विचार सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष की डॉ. संध्या उपाध्याय ने व्यक्त किए। डॉ. उपाध्याय की अध्यक्षता में रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम विवेकानंद आश्रम बैठक आयोजित की हुई। बैठक में महिलाओं ने अन्य मुद्दों पर भी विचार भी प्रकार शासन से ध्यान देने की मांग की।

शासन दें ध्यान

बैठक में किरण उपाध्याय, राधा जोशी, मंजू जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज में आरक्षण के कारण पिछड़ता जा रहा है। ब्राह्मणो में बेरोजगारी बढ़ रही है। शासन को ध्यान देना चाहिए।

बच्चे होते हैं नासमझ, सभी को दें फल

मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार के ताजा मुद्दे पर शासन को कहना है कि जो अंडा खाएंगे, उनको अंडा और जो नहीं खाएंगे उनको फल देंगे। हमारा कहना है कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चे नासमझ होते हैं उन्हें यह ज्ञान नहीं होता है कि कौन सा खाना खाना चाहिए और कौन सा नहीं खाना चाहिए। अगर कुछ बच्चों को फल देने से पौष्टिकता बढ़ती है तो सभी को फल दिए जाएं। अंडे नहीं ताकि हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ ना हो। डॉ. संध्या उपाध्याय, सुनीता पाठक रजनी जोशी, प्रिया उपाध्याय, सीमा दुबे व मेघा सावरा ने शासन से मांग की है कि इन सब बातों पर विचार कर बच्चों को फल दें। सभी बहनों ने एकमत होकर हाथ उठाकर समर्थन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन नमिता शुक्ला ने किया। आभार प्रथमा कौशिक ने माना।

यह थीं मौजूद

कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, वर्षा शर्मा, उषा दुबे, प्रीति दुबे, प्रतिभा शाह, निर्मला तिवारी, इंदु उपाध्याय, साधना तिवारी, मोना शर्मा, चंदा उपाध्याय, सरोज शर्मा शर्मा, शारदा शर्मा, शीतल जोशी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *