वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज आज, 13 को होगा समापन -

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज आज, 13 को होगा समापन

1 min read

🔳 मुख्यमंत्री कमल नाथ करेंगे शुभारंभ

🔳प्रतियोगिता में आएंगे 23 राज्यों के खिलाड़ी

🔳284 एकलव्य आवासीय विद्यालय होंगे शामिल

🔳15 खेल विधाओं में 4 हजार खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन

हरमुद्दा
भोपाल, 9 दिसंबर। प्रदेश की राजधानी में सोमवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज होगा मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 284 एकलव्य आवासीय विद्यालयों के 4 हजार खिलाड़ी 15 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 13 दिसंबर को टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा।

मुख्यमंत्री कमल नाथ सोमवार 9 दिसम्बर को शाम 5 बजे भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समारोह में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा प्रमुख अतिथि और प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

छ: खेल मैदानों में होंगी प्रतियोगिताएं

खेल प्रतियोगिताएं राजधानी भोपाल के 6 खेल मैदानों पर आयोजित की जाएंगी। इनमें से टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स, बेडमिंटन, कबड्डी, कराटे, व्हाली-बॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉस्केट-बॉल, ताईक्वांडो और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताएँ होंगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और एमव्हीएम ग्राउण्ड में फुटबाल प्रतियोगिता होगी। अंकुर स्कूल, 6 नम्बर स्टॉप स्थित खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता, लाल परेड ग्राउण्ड पर खो-खो और हैण्ड-बॉल, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी और प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता के प्रवेश पास की व्यवस्था

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रवेश पास वितरण की व्यवस्था टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल के कन्ट्रोल रूम में की गई है। कन्ट्रोल रूम का फोन नम्बर 0755-2665510 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *