वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खिलाड़ियों की सभी सुविधाओं का रखा गया है राष्ट्रीय स्पर्धा में ध्यान : गुप्ता -

खिलाड़ियों की सभी सुविधाओं का रखा गया है राष्ट्रीय स्पर्धा में ध्यान : गुप्ता

1 min read

🔳 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता

🔳 देश के 23 राज्यों से 4 हजार खिलाड़ियों का राजधानी में जमावड़ा

चंद्रशेखर लश्करी
भोपाल, 11 दिसंबर। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 284 एकलव्य आवासीय विद्यालयों के 4 हजार खिलाड़ी 15 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन इस प्रदेश को करने का अवसर मिला है। ट्राइबल डिपार्टमेंट ने अथक प्रयास करके आयोजन में बेहतरीन व्यवस्था के लिए बहुत मेहनत की है।

यह कहना है सहायक संचालक ट्राईबल ए के गुप्ता का“हरमुद्दा” से खास चर्चा की। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका पूरा इंतजाम किया गया है।

6 खेल मैदान पर चल रही प्रतियोग्यताएं

श्री गुप्ता ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं राजधानी भोपाल के 6 खेल मैदानों पर हो रही है।। इनमें से टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स, बेडमिंटन, कबड्डी, कराटे, व्हाली-बॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉस्केट-बॉल, ताईक्वांडो और टेबल-टेनिस प्रतियोगिता हो रही है। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और एमव्हीएम ग्राउण्ड में फुटबाल प्रतियोगिता, अंकुर स्कूल, 6 नम्बर स्टॉप स्थित खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता, लाल परेड ग्राउण्ड पर खो-खो और हैण्ड-बॉल, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी और प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता चल रही है। श्री गुप्ता के राज्य क्रीड़ा अधिकारी घनश्याम साहू ने चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *