वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महा मौन रैली में शामिल होने का आह्वान -

महा मौन रैली में शामिल होने का आह्वान

हरमुद्दा

रतलाम, 6 जनवरी। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की बैठक विवेकानंद आश्रम में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी को नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में निकलने वाली महा मौन रैली में शामिल होकर एकता का परिचय देंगे।
सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के अध्यक्ष संध्या उपाध्याय की मौजूदगी में हुई बैठक में शशि पाराशर, प्रथमा कौशिक, सुनीता पाठक, उषा दुबे, नमिता शुक्ला, प्रतिभा शाह, वर्षा शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। सभी ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे महमूद रैली में शामिल होकर ब्राह्मण एकता का परिचय दें। बैठक में निर्मला तिवारी मंजू जोशी, सीमा सिरोलिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी। संचालन सीमा भारद्वाज ने किया।
आभार प्रतिभा शाह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *