वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सभी विभाग करें सहयोग : कलेक्टर -

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सभी विभाग करें सहयोग : कलेक्टर

1 min read

🔳 पल्स पोलियो अभियान के क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक

हरमुद्दा
शाजापुर, 13 जनवरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी में शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सभी विभाग सहयोग दें। यह बात कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के क्रियान्वयन के लिए संपन्न हुई बैठक में विभिन्न विभागो के अधिकारियो से कही।
कलेक्टर डॉ. रावत ने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग का नहीं है। इस अभियान में सभी विभागों की समुचित भागीदारी आवश्यक है। सभी विभाग अपने स्तर से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पोलियो बूथ तक जाने के लिए बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करे।
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए खुराक पिलाने वाले दिन 19 जनवरी को आंगनवाड़ी केन्द्रों में खीर-पुड़ी के साथ तिल के लड्डू भी वितरित करें।

141427 घरों के 1 लाख 29 हजार 313 बच्चों को पिलाएंगे

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर ने बताया कि जिले की 141427 घरो के 1 लाख 29 हजार 313 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाना है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एसएन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2011 के बाद भारत में अब तक पोलियो का एक भी प्रकरण नहीं मिला है। किन्तु भारत के नजदीक के राष्ट्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाईजीरिया में अभी भी पोलियो के केस मिल रहे हैं, इसलिये जरूरी है कि पोलियो से बचाव के लिए सभी 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। इस मौके पर उन्होंने पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बनाई गयी रणनीति से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *