वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 358 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के आरक्षण की कार्रवाई -

358 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के आरक्षण की कार्रवाई

हरमुद्दा
शाजापुर, 27 जनवरी। जिले की 358 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदो के आरक्षण की कार्रवाई सोमवार को हुई। सरपंच के पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई में 89 ग्राम पंचायते अनुसूचित जाति वर्ग, 10 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 89 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 170 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इनमें महिलाओं के लिए किये गए आरक्षण के अनुसार 45 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग, 5 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 45 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 86 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

🔳 जनपद पंचायत शाजापुर की 106 ग्राम पंचायतो के लिए किए गए आरक्षण अनुसार 30 ग्राम पंचायते अनुसूचित जाति, 2 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 26 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 48 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इनमें महिलाओं के लिए किये गए आरक्षण के अनुसार 15 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग, 01 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 13 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 24 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

🔳 मो. बड़ोदिया की 104 ग्राम पंचायतो के लिए किए गए आरक्षण अनुसार 28 ग्राम पंचायते अनुसूचित जाति, 06 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 26 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 44 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इनमें महिलाओं के लिए किये गए आरक्षण के अनुसार 14 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग, 03 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 13 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 22 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

🔳 शुजालपुर की 71 ग्राम पंचायतो के लिए किए गए आरक्षण अनुसार 17 ग्राम पंचायते अनुसूचित जाति, 01 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 18 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 35 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इनमें महिलाओं के लिए किये गए आरक्षण के अनुसार 09 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग, 01 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 09 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 18 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

🔳 कालापीपल की 77 ग्राम पंचायतो के लिए किए गए आरक्षण अनुसार 14 ग्राम पंचायते अनुसूचित जाति, 01 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 19 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 43 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इनमें महिलाओं के लिए किये गए आरक्षण के अनुसार 07 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग, 00 ग्राम पंचायते अनुसूचित जनजाति वर्ग, 10 ग्राम पंचायते अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 22 ग्राम पंचायते अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

यह थे मौजूद

आरक्षण की कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ शिवानी वर्मा सहित कलेक्टर द्वारा बनाये गये नोडल अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत सीईओ शाजापुर मनीष भारद्वाज, मो. बड़ोदिया एच.एल. वर्मा, शुजालपुर नितिन भट्ट तथा कालापीपल सिद्धगोपाल वर्मा, तहसीलदार शाजापुर सत्येन्द्र बैरवा, मो.बड़ोदिया डॉ. मुन्ना अड़, शुजालपुर रमेश सिसोदिया, कालापीपल राजाराम करजरे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *