वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम स्थापना उत्सव: दो दिनी आयोजन आज से -

रतलाम स्थापना उत्सव: दो दिनी आयोजन आज से

1 min read

🔳 तीन संस्थाओं के अलग-अलग आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 29 जनवरी। रतलाम स्थापना उत्सव का दो दिनी आयोजन का श्री गणेश बुधवार से होगा। महाआरती,  368 दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया कि रतलाम स्थापना का 368 वां उत्सव है, वही समिति द्वारा 29 वां स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार 29 जनवरी को समिति द्वारा रत्नेश्वर महादेव मंदिर में शाम को 7 बजे महाआरती की जाएगी। 30 जनवरी को सुबह 10:30 बजे नगर निगम तिराहे पर महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की जाएगी। तत्पश्चात मिष्ठान होगा। समिति के मंगल लोढ़ा ने बताया कि आयोजन नगर निगम के सहयोग से होगा।

शामिल होने का आह्वान

समिति के गोपाल शर्मा, राजेश कटारिया, सूरज जाट, महेंद्र मूणत, विनोद राठौर, सुनील राका आदि ने शहरवासियों से आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।

368 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे महाराजा रतन सिंह की तस्वीर के समक्ष

श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति रतलाम द्वारा बसंत पंचमी पर्व पर 368 वां रतलाम स्थापना दिवस 29 जनवरी बुधवार को शाम 6 बजे महलवाड़ा परिसर रतलाम में मनाया जाएगा। रतलाम नगर संस्थापक महाराजा रतनसिंह जी राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर 368 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। समिति द्वारा समस्त सामाजिक संगठनों, नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल का आग्रह किया गया है। महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति सदस्य नरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि 29 जनवरी पर प्रात: 10.45 से 30 जनवरी दोपहर 1 बजे बसंत पंचमी रहेगी।

सांस्कृतिक आयोजन से शुरुआत

रत्नपुरी स्थापना समिति के संरक्षक व पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने बताया कि रतलाम स्थापना दिवस के अवसर पर 29 जनवरी की शाम को 7:30 बजे लोकेंद्र टॉकीज में स्कूल विद्यार्थी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 30 जनवरी को सुबह 10:00 बजे महलवाड़ा से जय रतलाम के उद्घोष व गीत के साथ वाहन रैली निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नगर निगम तिराहा पहुंचेगी, जहां पर महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।

आयोजन में शामिल होने का आह्वान

समिति के महेंद्र कोठारी, विष्णु त्रिपाठी, अशोक चौटाला, प्रदीप उपाध्याय, महेंद्र गादिया, राजेश मूणत सहित अन्य ने दो दिनी आयोजन में शामिल होने का आह्वान शहरवासियों से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *