वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन को लखनऊ में मिले तीन अवार्ड -

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन को लखनऊ में मिले तीन अवार्ड

हरमुद्दा
रतलाम, 5 फरवरी। लखनऊ में 63 वीं सम्पूर्ण भारत के प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से अनेक प्रसूति और स्त्री चिकित्सको ने शिरकत की।  कार्यशाला में रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन को तीन अवार्ड प्राप्त हुए।


रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा ने बताया की रतलाम से भी चार चिकित्सकों ने इस कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। डॉ. मेहरा ने बताया की इस बार भी रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन को तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन द्वारा जिले में किशोर स्वास्थ्य पर की गई।  गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ की रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन को भी सम्मानित किया गया। यह अवार्ड रतलाम सोसाइटी के साथ ही रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन की सदस्य डॉ. अन्जुमा सय्यद को भी प्रदान किया गया।

अतिथियों ने दिए अवार्ड

सभी अवार्ड इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ. अरुण कुमाराम एवं भारत के प्रसूति और स्त्री रोग फेडरेशन वर्तमान अध्यक्ष के डॉ. अल्पेश गाँधी द्वारा दिए गए।

इन्होंने प्राप्त  किया अवार्ड

यह ट्राफी रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा, सचिव डॉ. शैफाली शाह, डॉ. सुनीता वाधवानी एवं डॉ. अन्जुमा सय्यद ने ग्रहण किया।

किया हर्ष व्यक्त

एक बार फिर रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन का नाम सम्पूर्ण भारत के प्रसूति और स्त्री रोग फेडरेशन में आने पर एवं फेडरेशन द्वारा सम्मानित करने पर रतलाम प्रसूति और स्त्री रोग एसोसिएशन के सदस्य पद्मश्री के लिए चयनित डॉ. लीला जोशी, डॉ. आशा सराफ, डॉ. पूर्णिमा सुभेदार, डॉ. अदीति राठौर, डॉ. सरिता खंडेलवाल, डॉ. नेहा सराफ ने हर्ष व्यक्त किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *